Lissun: बिजी लाइफ स्टाइल में आज तनाव, चिंता आम बात सी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये दोनों इतनी बढ़ जाएं कि आपके नियंत्रण से बाहर हो जाएं तो क्या होगा। दरअसल इसका परिणाम काफी बुरा और भयानक हो सकता है। लेकिन परेशानी की बात ये है कि किसी भी व्यक्ति को ये स्टार्टिंग फेज में पता नहीं चलता है। अगर ये बढ़ने लगे तो इंसान तनाव और चिंता से ही बीमार हो सकता है। ये मानसिक और शारिरिक रूप से प्रभावित करते हैं। तनाव कई अलग-अलग तरह के होते हैं।
कैसे होता है महसूस?
समय के साथ मस्तिष्क और शरीर दोनों में चिंता और उथल-पुथल महसूस किया जा सकता है अगर की व्यक्ति किसी तरह का कोई स्ट्रेस फील कर रहा है। इसी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए एक एप बनाया गया है Lissun
ये एक ऐसा स्टार्टअप है जो शांति के साथ व्यक्ति को तनाव और चिंता का मुकाबला करने में आसानी होती है। इस एप को कृष्ण वीर सिंह और तरुण गुप्ता ने मिलकर, साल 2021 में बनाय था।
क्या है Lissun ?
LISSUN उन रोगियों के लिए बेहद मददगार होगा, जो विभिन्न चिकित्सा उपचारों से गुजर रहे हैं, जो उनकी भावनात्मक भलाई में सुधार करने और उनकी मुख्य देखभाल यात्रा में सुधार करने के लिए कई प्रकार की सेवाओं की पेशकश कर चुके हैं। इसमें तनाव और चिंता को कम करने में मदद करने के लिए एडवाइज और थेरेपी के साथ उपचार के भावनात्मक हिस्से से निपटने के लिए तकनीकें शामिल की गई हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
स्ट्रेस पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर का कहना है कि “हमने मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र पर नए तरह से विचार किया, और इसके बाद 6A में इसके लिए मूल्य श्रृंखला को परिभाषित किया जिसमें Awareness, Acceptance, Anonymity, Access, Affordability, और Assurance जैसी चीजें शामिल थी। जब इसका विश्लेषण किया गया तो कुछ बातें स्पष्ट रूप से सामने आईं। मानसिक स्वास्थ्य के समाधान के लिए कई सोच मायने रखते हैं।
LISSUN एक ऐसा स्टार्टअप है जो शांति के साथ किसी भी व्यक्ति को तनाव और चिंता का मुकाबला करने में मदद करने का काम करता है।