भारतीय स्पेस वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी सफलता, खोजा जुपिटर से 13 गुना बड़ा ग्रह!

• भारतीय वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी सफलता
• बृहस्पति से 13 गुना बड़े एलियन ग्रह की खोजी की
• भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिक हुए शामिल
 
भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) अहमदाबाद के प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती की लीडरशिप में इंटरनेशनल टीम ने एक एलियन प्लानेट की खोज की है। इस एलियन का आकार बृहस्पति (Jupiter) से भी बड़ा बताया जा रहा है। इस एलियन ग्रह की खोज करने वालों में भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं।
 

भारतीय प्रोफेसर ने किया रिसर्च टीम को लीड

अभिजीत चक्रवर्ती भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) अहमदाबाद के प्रोफेसर हैं, इन्हीं की लीडरशिप में इस ग्रह की खोज की गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रह का साइज काफी बड़ा है। रिसर्च करने वाली इस टीम में भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल थे। वैज्ञानिकों की इस टीम ने ग्रह के द्रव्यमान को सटीक रूप से मापने के लिए माउंट आबू में गुरुशिखर वेधशाला में स्वदेशी पीआरएल उन्नत रेडियल-वेग अबू-स्काई सर्च स्पेक्ट्रोग्राफ (PARAS) का इस्तेमाल किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एलियन ग्रह का द्रव्यमान 14 g/cm3 है।
 

पीआरएल वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह तीसरा एक्सोप्लैनेट

भारत के पीआरएल वैज्ञानिकों ने इससे पहले भी इस तरह की सफलता हासिल की है। पीआरएल की टीम द्वारा खोजा गया यह तीसरा एक्सोप्लैनेट है। इसकी विस्तार से जानकारी खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पत्र पत्रिका में पब्लिश हुई है। नया खोजा गया यह ग्रह TOI4603 या HD 245134 नामक एक तारे की परिक्रमा करता हुआ नजर आ रहा है। नासा ने पहले इस स्टार को अज्ञात प्रकृति वाला ग्रह कहा था। लेकिन अब इसके ग्रह होने की पुष्टि की गई है। इसे TOI 4603b या HD 245134b नाम से जाना गया है।
 

पृथ्वी से 731 प्रकाश वर्ष दूर है नया ग्रह

वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह ग्रह पृथ्वी से 731 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। यह ग्रह हर 7.24 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। ग्रह 1396 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ बहुत गर्म प्रवृत्ति का है। इसरो ने अपनी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी है कि यह ग्रह बड़े विशाल ग्रहों और कम द्रव्यमान वाले भूरे बौनों की ट्रांजिशन द्रव्यमान सीमा में शामिल है। इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का 11 से 16 गुना तक का है, जो इसे औरों से अलग बनाता है।
 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.