जानें क्यों बस्तर का एक चायवाला अपनी नेकी से हो रहा मशहूर, अनोखी है इनकी कहानी!

Inspiration: बस्तर के जिला मुख्यालय में जगदलपुर में इन दिनों एक चायवाले की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल जगदलपुर के महारानी हॉस्पीटल के पास अशोक जयसवाल अपनी चाय की दुकान लगाते हैं, इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिसकी वजह है उनकी नेकदिली और नेक काम। वे हॉस्पीटल पहुंचने वाले गरीब और परेशान लोगों की मदद करते हैं। उन्हें लोग बस्तर का डॉक्टर चायवाला के नाम से जानते हैं। 
 

गरीब और बेसहारा लोगों को दवा मुहैया करवाते हैं डॉक्टर चायवाला

अशोक मेडिकल स्टोर के फर्मासिस्ट और डॉक्टर के साथ मिलकर गरीब मरीजों को दवाई की सुविधा पहुंचाते हैं। ऐसे मरीज जो बाहर से दवाई नहीं खरीद सकते हैं या आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं अशोक उनकी मदद करते हैं। अशोक डॉक्टर से चेकअप के बाद डॉक्टर की पर्ची के साथ मरीज या उनके परिजन को लेकर मेडिकल स्टोर लेकर जाते हैं और उन्हें अपने पैसों से दवाई उपलब्ध करवाते हैं। 

 
अपनी कमाई से हर महीने दो हजार रुपये अशोक अलग कर देते हैं, जिसे वे दवाई बांटने पर खर्च करते हैं। अशोक हर महीने 15 हजार रुपये लगभग कमाते हैं। इसी से उनका घर चलता है। बावजूद इसके वे हर महीने कुछ पैसे जरूर दवाई की मदद के लिए रखते हैं। अशोक वर्ष 2016 से वह इस तरह लोगों को दवाई बांटने का काम कर रहे हैं।
 

गरीबी ने की लोगों की मदद के लिए प्रेरित

अशोक काम की तलाश में उत्तरप्रदेश से जगदलपुर आकर रहने लगे। उन्होंने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि बचपन में उन्होंने काफी गरीबी देखी है। तभी उन्होंने सोच लिया था कि जब भी वे कमाएंगे लोगों की मदद जरूर करेंगे। जगदलपुर के महारानी हॉस्पीटल के बाहर जब वे लोगों को परेशान हैरान देखते थे तब उन्हें लगता था कि कैसे उनकी मदद की जाए। उन्होंने फिर लोगों की मदद करनी शुरू की आज आस-पास का हर व्यक्ति उनकी नेकी के बारे में जानता है। अशोक जायसवाल को बचपन में नानी डॉक्टर कहती थीं। यही वजह थी कि जब उन्होंने हॉस्पीटल के सामने अपनी दुकान खोली तो उसका नाम डॉक्टर चायवाला रख दिया। आज अशोक अपनी छोटी सी कोशिश से बड़ा काम कर रहे हैं वे हर किसी की प्रेरणा बन रहे हैं।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.