विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को मिला वीरता पदक, वायुसेना की पहली अधिकारी जिन्हें मिला ये सम्मान!

• विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को मिला वीरता पदक
• पदक प्राप्तम करने वाली पहली वायुसेना अधिकारी
• राष्ट्रापति ने 2022 के स्वयतंत्रता दिवस पर उनके लिए वायु सेवा मेडल की घोषणा की थी
 
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरवार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बनी हैं। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) सम्मान दिया गया है।
 
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आऱ चौधरी ने सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और दूसरे पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
 
प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से शामिल हैं।
 
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली वह वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना से महिलाओं को पहले भी पुरस्कार दिए गए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 

आपदा राहत अभियान में अदम्य साहस के लिए मिला सम्मान

भारतीय वायुसेना द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में ‘‘मानवीय सहायता और अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान’ में अथक कार्य किया था, बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों को सुरक्षित निकाला। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाई गई, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास भी पैदा हुआ।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.