आंवला, शकरकंद, गाजर, टमाटर और एवोकाडो से बच्चों की नजर होगी तेज!



बच्चों को फिट और हेल्दी रखने के लिए क्या नहीं करते हैं। हेल्दी डाइट बनाने से लेकर उनके पसंद की चीजों को खाने में शामिल करने तक की सभी चीजें। क्योंकि हेल्दी खाने से बच्चों का शरीर मजबूत होता है और उनकी इम्यूनिटी अच्छी। लेकिन आजकल के बच्चे लंबे समय तक टीवी, मोबाइल देखते हैं और न्यूट्रिशन की कमी की वजह से उनकी आंखें कम उम्र में ही कमजोर होने लगती है। कई पेरेंट्स इस बात को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहते हैं। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा सा ध्यान देकर आप बच्चों की डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। जिससे उनकी प्यारी आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

आंवला में होते हैं औषधीय गुण

आंवला शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है। बच्चों को रोजाना आंवला खिलाने से उनमें इम्यूनिटी अच्छी होती है। बच्चों को आंवला देने के लिए आप उन्हें मीठा मुरब्बा, आंवला कैंडी खिला भी खिला सकते हैं या आंवला जूस बच्चों को पीने के लिए दे सकते हैं।

शकरकंद है सेहतंद

शकरकंद सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटिन आंखों की रोशनी को तेज करने में हेल्पफुल होता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी मिलता है।, जो आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। बच्चों को शकरकंद खिलाने के लिए शकरकंद की चाट या उसे उबाल कर दिया जा सकता है।

गाजर है मजेदार

गाजर ज्यादातर बच्चों को पसंद होता है। गाजर में काबोर्हाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटिन और विटामिन ए आंखों की रोशनी तेज करता है। बच्चों को गाजर खिलाने के लिए उन्हें सलाद की तरह, सूप में और सब्जी में डालकर खिलाया जा सकता है।

टमाटर फायदे से भरपूर

टमाटर ज्यादातर बच्चों को पसंद होता है। टमाटर में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाती है। टमाटर बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। बच्चों को टमाटर खिलाने के लिए सलाद के रूप में या फिर सूप भी बनाकर पिलाया जा सकता है। टमाटर खाने से बच्चे का डाइजेशन भी स्ट्रांग होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है। एवोकाडो में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए जैसे गुण पाए जाता हैं। एवोकाडो में विटामिन ए काफी मात्रा में होता है। जो आंखों की रोशनी को तेज करने में हेल्प करता है। एवोकाडो शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है। इससे बच्चों को मौसमी बीमारियां नहीं होती है।

संतरा

संतरा खट्टे फलों में शामिल है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो मोतियाबिंद से लड़ने में मदद करता है और आंखों को हाइड्रेट रखता है। संतरे में पानी की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आंखों की रोशनी के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है।

ये सभी चीजें बच्चों को आसानी से खिला सकते हैं। लेकिन बच्चों को खिलाने से पहले यह जरूर ध्यान दें कि कहीं उन्हें इन चीजों से एलर्जी न हो जाए। बच्चे का कोई इलाज चल रहा है, तो डॉक्टर से बिना पूछे उसे इन चीजों का सेवन शुरू करें।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.