Healthy Liver Fruits: इनके इस्तेमाल से कभी नहीं होगी लिवर की बीमारी, जानें क्या है फायदे?

Fruits for Healthy Liver: हाल के दिनों में लिवर डिटॉक्स शब्द काफी सुनने को मिलते हैं। जब लिवर हेल्दी होगा तो शरीर के सभी ऑर्गन अपने आप ठीक काम करते हैं। लेकिन जब इस पर दबाव बढ़ता है तो इसके कमजोर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लिवर को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी फूड ही सबसे बेहतर होते हैं। लिवर हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह शरीर के अंदर 500 से ज्यादा काम को मैनेज करता है। लिवर हमारे शरीर से कई तरह के हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है. इसके साथ लिवर प्रोटीन, मिनिरल्स, हार्मोन, एंजाइम, कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन में हिस्सा लेता है. लिवर कुछ मिनिरल्स, विटामिन ए और आइरन का स्टोरेज भी करता है. यही कारण है कि लिवर को भी बाहर निकालने का काम करता है इसीलिए ये हमारे शरीर की फैक्ट्री कहलाता है। एक्सपर्ट का ये मानना है कि लिवर को मजबूत बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल सबसे जरूरी होता है।

  1. चकोतरा (Grapefruit)

एक रिसर्च के मुताबिक ग्रेपफ्रूट विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें मुख्य रूप से दो एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, नेरेनिजेनिन और नारिनजीन जो नेचुरल तरीके से लिवर की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। ग्रेपफ्रूट एंटी-इंफ्लामेटरी भी होता है यही वजह है कि लिवर में इंज्यूरी होने पर यह तुरंत घाव को भरने मे सहायक होता है।

  • ब्लूबेरी, क्रेनबेरी(Blueberries, Cranberries)

ब्लूबेरी और क्रेनबेरी में एंथोसायनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए  जाते हैं। शोध कहते हैं कि ब्लूबेरी में मौजूद ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स भी लिवर को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं। ब्लूबेरी के नियमित इस्तेमाल से लिवर में फाइब्रोसिस नहीं पाए जाते हैं। लिवर के लिए फाइब्रोसिस बहुत बड़ी बीमारी होती है। ब्लूबेरी या क्रेनबेरी कुदरती रूप से लिवर को मजबूत बनाती है।

  • हल्दी (Turmeric)

हल्दी के गुण तो सैकड़ों साल से जानकारी में है। हल्दी में औषधीय गुणों का खजाना छुपा होता है। हल्दी में करक्यूमिन कंपाउड पाया जाता है, ये लिवर को कुदरती रूप से साफ करने के काम करता है। हल्दी एंजाइम बूस्टर भी होता है, जिससे भोजन के साथ पेट के अंदर गए टॉक्सिन को बाहर निकलने में मदद करता है। इससे लिवर पर कम दबाव पड़ता है और लिवर तंदुरुस्त होता है।

  • नींबू (Lemon)

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। ये लिवर के लिए काफी फायदेमंद होने के साथ आसानी से उपलब्ध    होने वाला और सस्ता होता है। नींबू के इस्तेमाल से लिवर साफ होता है साथ ही रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ पीने से ये लिवर और किडनी की बीमारियों से सुरक्षा करता है। वजन नियंत्रित रखने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।

  • आंवला (Amla)

आंवला एक साइट्रेस फ्रूट है। इसमें भी विटामिन सी पाए जाते हैं। लिवर को साफ करने के लिए आंवले का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के अंदर से टॉक्सिन को फ्लश आउट कर देते हैं।

SP LOGO

Rishita Diwan

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.