16TH JANUARY NATIONAL START-UP DAY: सपनों को लोकल नहीं ग्लोबल बनाएं- PM MODI

Highlights:

  • 16th January को मनाया जाएगा National start-up day.
  • पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में की घोषणा।
  • सपनों को लोकल नहीं ग्लोबल बनाएं- PM Modi.

अब 16 जनवरी को भारत में National start-up day के रूप में मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी। देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि- ”मैं देश के सभी स्टार्ट-अप्स को, सभी इनोवेटिव युवाओं को बधाई देता हूं, जो स्टार्ट-अप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद ऊंचा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप का कल्चर देश में दूर-दराज तक पहुंचाने के लिए 16 जनवरी को देश में National start-up day के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।

सपनों को लोकल नहीं ग्लोबल बनाने का संदेश

PM मोदी ने कहा कि भारत के पास यह क्षमता है कि वह भारत की स्टार्ट-अप क्षमता को दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए सपनों को सिर्फ लोकल ना रखें बल्कि ग्लोबल बनाएं। उन्होंन कहा कि इस मंत्र को याद रखिए- Let’s Innovate for India, Innovate from India।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधरी है भारत की स्थिति

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि- बीते साल भारत में 42 यूनिकॉर्न बने हैं। ये हजारों करोड़ रुपए की कंपनियां आत्मनिर्भर होते हुए आत्मविश्वासी भारत की पहचान बन रही हैं। वर्तमान में भारत तेजी से यूनिकॉर्न की सेंचुरी बनाने की तरफ बढ़ रहा है। भारत के स्टार्ट-अप्स का स्वर्णिम काल शुरू हो चुका है।

भारत में इनोवेशन का जो अभियान चल रहा है उसी की वजह से ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भी भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। 2015 की इस रैंकिंग में भारत 81वें नंबर पर था। लेकिन अब इनोवेशन इंडेक्स में भारत 46वें नंबर पर काबिज है।

स्टूडेंट्स में इनोवेशन के प्रति हो आकर्षण को मिले बढ़ावा

PM मोदी ने कहा कि- हमाका प्रयास, देश में बचपन से ही स्टूडेंट्स में इनोवेशन के प्रति आकर्षण पैदा करने, इनोवेशन को संस्था में शुरू करने का है। 9 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों को अटल टिंकरिंग लैब्स की मदद से इनोवेट करने और नए आइडिया पर काम करने का मौका मिल रहा है।

स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार बदलाव की ओर अग्रसर

उन्होंने कहा कि इस दशक को भारत का techade यानी कि प्रौद्योगिकी के दशक के रूप में पहचान मिल रही है। इस दशक में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योर और स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर बदलाव कर रही है, उसके तीन मुख्य बिंदु हैं-

एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन को सरकारी प्रक्रियाओं के जाल से फ्री कराना।
इनोवेशन को प्रमोट करने इंस्टीट्यूशनल मैकेनिज्म का निर्माण।
युवा इनोवेटर्स और युवा उद्यम की हैंडहोल्डिंग करना।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के संबोधन में स्टार्ट-अप से जुड़ी सभी पहलुओं पर चर्चा की और इन्हें बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास पर जोर देने की भी बात की। उन्होंने कहा कि- यह आइडिया, इंडस्ट्री और इनवेस्टमेंट का एक नया दौर है। आपका श्रम भारत के लिए है। आपका उद्यम भारत के लिए है। आपकी वेल्थ क्रिएशन भारत के लिए है, जॉब क्रिएशन भारत के लिए है। फ्यूचर टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर रिसर्च और डेवलपमेंट पर इन्वेस्टमेंट आज सरकार की पहली प्राथमिकता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.