26 JANUARY 2022: भारत की हवाई ताकत के प्रदर्शन के साथ ही पहली बार बतौर गेस्ट शामिल होंगे सफाई कर्मचारी!

Highlights:

  • 26 जनवरी 2022 को भारत मनाएगा अपना 73वां गणतंत्र दिवस ।
  • 75 विमानों का फ्लाईपास्ट ‘भव्य’ होगा।
  • आजादी के अमृत महोत्सव समारोहों के अनुरूप होगा।

26 January 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। भारत में हर साल 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर परेड आयोजित की जाती है जो काफी आकर्षक होती है। लेकिन 2022 का गणतंत्र दिवस कई मामलों में खास है। भारत इस साल अपनी आजादी का अमृत महोत्सव को जश्न मना रही है। यानी कि आजादी के 75 साल का महोत्सव, ऐसे में इस गणतंत्र दिवस भारत अपनी शक्ति के साथ सद्भावना, समानता और सहभागिता का परिचय भी देगी।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ शुरू होगा समारोह

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ ही अब गणतंत्र दिवस का समारोह 23 जनवरी से शुरू होगा। इससे पहले गणतंत्र दिवस का महोत्सव 24 जनवरी से शुरू होता था। सरकार का यह कदम सुभाष चंद्र बोस की जयंती को गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल करने के लिए उठाया गया है। इसके बाद अब गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तीन दिन की जगह चार दिन का होगा। सरकार की तरफ से यह फैसला भारत के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी बड़ी हस्तियों को याद करने के उद्देश्य से किया गया है।

सफाई कर्मी बतौर गेस्ट होंगे शामिल

ऐसा पहली बार होगा जब भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर उन लोगों को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान फ्रंटलाइनर के तौर पर काम किया। इनमें सफाईकर्मी, कंस्ट्रक्शन कर्मी, ऑटो ड्राइवर्स शामिल हैं। यह पहल फ्रंटलाइनर्स के सम्मान के उद्देश्य से की जा रही है।

75 फाइटर जेट करेंगे फ्लाईपास्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर अब तक का सबसे शानदार फ्लाईपास्ट होगा। इसमें 5 राफेल फाइटर जेट के साथ 75 लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे और अपना करतब दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस परेड की यह भव्य तैयारी आजादी के अमृत महोत्सव के लिए है। सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के 75 लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट करेंगे और यह अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा। जिसमें 5 राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। इसके साथ ही फ्लाई पास्ट में पहली बार नौसेना के MiG29K और P81 फाइटर जेट भी भाग लेंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.