El Capitan: 8 साल के बच्चे ने 3,000 फीट ऊंची चट्टान को किया फतह, रचा इतिहास!



8 साल के छोटे से बच्चे ने अमेरिका की 3000 फीट ऊंची चट्टान फतह कर इतिहास रच दिया है। बता दें इस छोटे से बच्चे ने जिस चट्टान को फतह किया है उसका नाम है एल कैपिटन। ये योसेमाइट घाटी के उत्तर कैलीफोर्निया के एक पार्क है। दुनियाभर के पर्वतारोहियों को यह चट्टान काफी आकर्षित करती है।

रॉक क्लाइम्बिंग में परिवार की रूचि

कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में एल कैपिटन पर चढ़ने वाले 8 वर्षीय सैम एडवेंचर बेकर के पिता जो बेकर ने इस बात की जानकारी साझा की है। सैम के पिता ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “सैम एडवेंचर बेकर ने शुक्रवार शाम को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यो सप्ताह शानदार था।! मुझे सैम पर गर्व है, उसने ElCap की सबसे छोटी रस्सी चढ़ाई खत्म की है!”

4 लोगों के दल में शामिल था 8 वर्षीय सैम

सैम एडवेंचर ने 24 अक्टूबर को चट्टान पर चढ़ने की यात्रा शुरू की थी। सैम के पिता उनके साथ थे। दो अन्य लोग भी उनके दल में शामिल थे। चट्टान चढ़ने की प्रक्रिया में एक व्यक्ति दल के आगे चढ़ता है तो बाकि लोग उसके रस्सी को सेट करते हुए आगे जाते हैं।

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, 28 अक्टूबर को डबल स्लीपिंग बैग में आराम करने के बाद, जो और सैम 29 अक्टूबर को एल कैपिटन की चोटी से नीचे आठ मील की दूरी तय करने वाले हैं।

सैम की मां के लिए होगा स्पेशल

सैम की मां बेटे की उपलब्धि पर खुश हैं, एल कैपिटन पर उसकी जाने की एक योजना को लेकर उनका प्लान था कि वे चोटी पर एक बैनर टांगेंगे। जिसमें सैम ने ‘आई लव यू, मॉम’ लिख रखा है। सैम की मां एन बेकर का कहना है कि वो अपने बेटे की इस योजना का समर्थन करती हैं। बेकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे लगता है कि आपको चोटी पर जाने की अनुमति देकर मुझे ज्यादा खुशी हो रही है।”


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.