एशिया के सबसे बड़े साहित्य सम्मेलन का भारत में होगा आयोजन, जानें क्या हैं डिटेल्स!

• भोपाल में होगा एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव
• ‘उन्मेष’ के नाम से होगा आयोजन
• दुनिया के 575 से ज्यादा लेखक बनेंगे हिस्सा

एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल ‘उन्मेष’ का आयोजन 3 से 6 अगस्त तक भोपाल में होगा। इस साहित्य उत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जा रहा है। 575 से अधिक लेखक इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। जिसमें 75 से ज्यादा कार्यक्रम लगभग होंगे। खास बात ये है कि लगभग 100 भाषाओं के जानकार, कला प्रेमी इसमें सहभागिता करेंगे। भारत के अलावा 13 दूसरे देशों के लेखक भी उत्सव में शामिल होने वाले हैं। ‘उन्मेष’ का यह दूसरा एडिशन है, पहला आयोजन शिमला में हुआ था।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा आयोजन

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित होने वाला है। इन दोनों समारोहों का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने वाली हैं। इसका आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली,केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग संयुक्त रूप से करेंगे।

कविता और कहानी पाठ के अलावा बहुत कुछ है खास

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में कविता और कहानी पाठ तो होगा ही साथ ही भारतीय काव्यशास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय नाटकों में अलगाव का सिद्धांत, विविधता में एकता, भारत की सौम्य शक्ति, सिनेमा और साहित्य, विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों का साहित्य, साहित्य एवं प्रकृति, रचनात्मकता बढ़ाने वाली शिक्षा, अनुवाद, प्रगति का संचालक और आलोचनात्मक विचार, योग साहित्य, मातृभाषाओं का महत्त्व, फंतासी और विज्ञान कथा साहित्य, ई-साहित्य, नारीवाद और साहित्य, आदिवासी लेखन और हाशिए का स्वर- उत्पीड़ितों का उत्थान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा और विचार-विमर्श जैसे कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें भारत के अलावा दूसरे देशों के भी कलाप्रेमी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

ये होंगे आकर्षण का केंद्र

इस उत्सव में भाग लेने वाले लोगों में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, फिजी के राजदूत कमलेश शशि प्रकाश, एसएल भैरप्पा, शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, वी. कामकोटि, चंद्रशेखर कंबार, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, गौतम घोष, संजय रॉय, जयंत महापात्र, ऑस्कर पुयोल, तुलसी दिवस, एमए आलवार, सुरेश गोयल, गिरीश्वर मिश्र, चित्रा दिवाकारुणी, विष्णु दत्त राकेश, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, लिंडा हेस, मामि यामदा, अमीश त्रिपाठी, सोनल मानसिंह, चित्रा मुद्गल, रघुवीर चौधरी, विनय सहस्रबुद्धे, ममता कालिया, महेश दत्तानी, वामन केंद्रे, प्रयाग शुक्ल, सुरजीत पातर, नवतेज सरना, विश्वास पाटिल, नमिता गोखले, महेंद्र कुमार मिश्र, शीन काफ़ निज़ाम, वासमल्ली के. अरुण कमल, गोविंद मिश्र, लीलाधर जगूड़ी और उषा किरण खान जैसे दिग्गज शामिल होने वाले हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.