

Local goes global यानी की भारतीय उत्पाद ग्लोबली अपना परचम लहरा रही है। भारतीय प्रोडक्ट्स जिन्हें दुनिया पसंद करती है इस लिस्ट में अब असम की कटहल और मिर्च भी शामिल हो गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फॉर लोकल की नीति को बढ़ावा देने का फल साफ़ देखा जा सकता है। जिसके तहत दुबई में असम के धुबरी जिले की मिर्च और कटहल पहुंच चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस उपलब्धि के लिए किसानों को बधाइयाँ देते हुए कहा, की- ये राज्य के किसानो के लिए बड़े खुशी की बात है और इससे किसानों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।
इससे पहले भी पीयूष गोयल ने लोकल चीज़ों की ग्लोबल मार्केट तक पहुंचने की उपलधियों की ख़ुशी ट्वीट कर ज़ाहिर की थी। असम राज्य अब वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की दिशा में देश के बाकी राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर कर सामने आएगा। आने वाले दिनों में बाकी राज्यों से भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद होगी।
लूलू ग्रुप करेगा उत्पादों का वितरण
धुबरी के डिप्टी कमिश्नर अंबामुथान एम् पी ने इस कन्साइनमेंट को बिलासिपारा शहर से रवाना किया जहाँ से ये मुंबई होते हुए मिडिल ईस्ट तक पहुंचेगा। असम को निर्यात का ये मौका गुवाहाटी में हुए APEDA एक्सपो में मिला था। लूलू ग्रुप इंटरनेशनल अपने 200 से भी अधिक सुपर मार्केट्स के माधयम से इस कन्साइनमेंट का वितरण करेगा। इसमें लगभग 1500 किलो कटहल और 500 किलो हरी मिर्च है।
