SHIVANGI SINGH: 73वें गणतंत्र दिवस की झांकी का हिस्सा बनीं देश की पहली महिला राफेल पायलट!

Highlights:

  • भारत की पहली महिला राफेल जेट पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह।
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना की झांकी में लिया हिस्सा।
  • भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट।

Shivangi Singh: भारत ने इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया। 26 जनवरी 2022 का उत्सव कई मामलों में खास था। जहां एक साथ 75 विमानों का फ्लाईपास्ट आकर्षण का केंद्र बनीं वहीं भारत की बेटी शिवांगी सिंह भी चर्चा में आईं। देश की पहली महिला राफेल जेट पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी में भाग लिया। शिवांगी भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट बनीं हैं। पिछले साल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ IAF की झांकी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर जेट पायलट थीं।

कौन हैं शिवांगी सिंह?

बनारस की रहने वाली शिवांगी सिंह आईएएफ में 2017 में शामिल हुईं थीं वह राफेल उड़ाने से पहले MiG-21 Bison विमान भी उड़ा चुकी हैं। शिवांगी पंजाब के अंबाला में स्थित IAF के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने विज्ञान में स्नातक करने के दौरान ही एयर एनसीसी को जॉइन किया और सबसे पहले बीएचयू में विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ली। शिवांगी के नाना भी भारतीय सेना से थे। उन्होंने अपने नाना से ही प्रेरणा ली और देश की सेवा करने के लिए वायुसेना मे भर्ती हो गईं।

राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट

बनारस में पली बढ़ीं और बीएचयू से एनसीसी करने के बाद शिवांगी भारतीय वायु सेना की राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। इसके बाद बनारस ही नहीं बल्कि देश में भी वायुसेना की ओर से बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ही राफेल पर नजर आईं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने जेट विमान मिग -21 बाइसन और सुखोई एमकेआई से लेकर आधुनिकतम राफेल विमान को उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

 
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.