सरकारी कर्मचारियों का DA 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हुआ, 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा



केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ा रही है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA की बढ़ोत्तरी की थी। यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% किया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% होगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ता यानी DA

महंगाई भत्ता सैलरी का एक भाग होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ देती है। इसे सरकार द्वारा समय-समय पर बढ़ाया भी जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा दिया जाता है।

DA के बाद सैलरी में होगा बदलाव

आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं, बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी तैयार होती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा होता है। जो भी नतीजा आता है, वह महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहलाता है। अब इसे एक उदाहरण के तौर पर समझते हैं, मान लीजिए आपका बेसिक वेतन 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हो रहा है। अब बढ़े हुए 28% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3080 रुपए होगा। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,080 रुपए होगी। पहले 17% DA के लिहाज से आपको 12,870 रुपए सैलरी मिल रही थी जो अब DA में 11% बढ़ोत्तरी कर 28% करने से हर महीने 1210 रुपए का लाभ होगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.