DELHI TO LONDON BUS: अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन का सफर!

अब दिल्ली से लंदन तक का सफर बस से भी की जा सकेगी। ये बात भले ही मजाक जैसी लग रही होगी लेकिन यह हकीकत है। दरअसल भारत-म्यांमार सीमा पर आवाजाही सामान्य होने के साथ ही अब दिल्ली से लंदन के लिए बस सेवा (Delhi To London Bus) शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। उम्मीद ऐसी है कि यह सेवा इसी साल सितंबर महीने से शुरू हो जाएगी।

कितना होगा सफर का खर्च?

दिल्ली से लंदन की यात्रा में कुल यात्री को 18 देशों में घूमने का मौका मिलेगा। इस पूरी यात्रा में करीब 20 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी, जिसे पूरा करने में बस को लगभग 70 दिन का समय लगेगा। दिल्ली से लंदन की यात्रा के लिए आपको 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे, जिसमें बस का टिकट, वीजा और तमाम देशों में रुकने की व्यवस्था शामिल है।

कितने देशों से होकर गुजरेगी बस?

इस बस के जरिए यात्रा के दौरान 18 देशों को देखने का मौका मिलेगा। इन देशों में भारत, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिजस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शामिल हैं।

पहले भी भारत से हुई हैं बसों से भारत की विदेश यात्रा

आज से 72 साल पहले कोलकाता से लंदन और लंदन से ऑस्ट्रेलिया के बीच लग्जरी बस सेवा चलाई जाती थी। यह सफर दुनिया के सबसे लंबा बस रूट का सफर था। इस यात्रा में लंदन से कलकत्ता की बस यात्रा मंर 45 दिन के आसपास का समय लगता था। तब इस सफर के लिए 145 पाउंड खर्च करना होता था। कोलकाता आने वाली यह बस लंदन, बेल्जियम, पश्चिम जर्मनी, ऑस्ट्रिया, यूगोस्लाविया, बुल्गारिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, पश्चिम पाकिस्तान जैसे देशो से होकर भारत पहुंचती थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.