2021 में चर्चित वह भारतीय चेहरे जिनके हुनर ने भारत को एक वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दी!

साल 2021 एक अनोखा साल रहा। जहां पूरी दुनिया कोविड जैसी महामारी और लॉकडाउन जैसी परेशानियों के साथ हमने जीना सीखा। और सिर्फ जीना नहीं बल्कि हमारी कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट किया और उसके पुराने फार्म में लाकर खड़ा किया। इस साल ने बहुत कुछ सिखाया धैर्य, मेहनत और विकट परिस्थितयों में खुद को कैसे सम्हालें ये सिखाया। भारत की बात करें तो इस साल कुछ ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान दिलाया।

रतन टाटा


भारत के शीर्ष उद्ममी रतन टाटा वैसे तो अपने विलक्षण उद्यौगिक नेतृत्व की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों के जरिए भी वह आम लोगों के दिलों में राज करते हैं। इस साल की उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में असम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करना था। साथ ही इंडियन एयरलाइन के मालिकाना हक को खरीदने को लेकर भी वे काफी चर्चा में थे।

नीरज चोपड़ा


24 साल के नीरज चोपड़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके खेल ने हर भारतीय का सर गर्व से ऊंचा किया। नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। मूलरूप से हरियाणा के संबंध रखने वाले नीरज आज हर भारतीय यूथ के रोल मॉडल हैं।

अनिल मेनन


भारतीय मूल के अनिल मेनन को भविष्य के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुने गए। अमेरिकी वायु सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और चिकित्सक मेनन नासा (NASA) के अंतरिक्ष मिशन पर जाएंगे। मेनन SpaceX के पहले फ्लाइट सर्जन थे जिनके प्रयास से ही नासा के SpaceX डेमो- 2 मिशन के दौरान कंपनी की ओर से इंसानों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने के पहले मिशन में सहायता मिली थी।

निखिल श्रीवास्तव


इस साल के प्रतिष्ठित मैथ्स का अवार्ड सिप्रियन फ़ोयस पुरस्कार AMS (अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी) निखिल श्रीवास्तव को दिया गया। निखिली एक भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ हैं। निखिल श्रीवास्तव कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में अध्यापक हैं। निखिल उन भारतीयों के लिए लिए तो प्रेरणास्त्रोत हैं ही साथ उन भारतीय लोगों को प्रेरणा देंगे जो भविष्य में गणित के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहते हैं।

पराग अग्रवाल


भारत के पराग अग्रवाल इस साल सबसे ज्यादा चर्चित युवाओं के लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल भारत के पराग अग्रवाल Twitter के नए CEO बने। पराग ने IIT Bombay से इंजीनियरिंग में की डिग्री ली है। बाद में उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Stanford University से कम्प्यूटर साइंस में पीएचडी की है। उन्हें Twitter के नए CEO का पद मिलना इस बात को साबित करता है भारतीय प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानती है।
भारतीयों की नेतृत्व क्षमता, कौशल और प्रतिभा यह साबित करती है कि वैश्विक स्तर पर हमारी एक अलग पहचान है। साहित्य, कला, उद्योग या फिर विज्ञान किसी भी क्षेत्र में हम पीछे नहीं हैं। उम्मीद है हम आने वाले साल में निरंतर प्रगति के पथ पर पर चलेंगे।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.