FUTURE PLANNING: फ्यूचर की प्लानिंग करके ही जॉब छोड़ने का मन बनाएं, ये चार बातें हमेशा रखें याद



हम उम्र के हर पड़ाव में अपने लिए कोई फैसला लेते हैं। ऐसे ही कुछ फैसले हमारे करियर को लेकर भी होते हैं। जिन्हें अपनाकर हम आगे बढ़ते हैं। कई बार पुरानी नौकरी को बदलने या पैशन फॉलो करने जैसे ख्याल भी दिल में आते हैं तब लगता है कि अब यह नौकरी छोड़ देनी चाहिए। पर यह कैसे पता लगाया जाए कि आप जो महसूस कर रहे हैं, वो अस्थाई मनोभाव है या स्थाई।

1) इंडिकेशन को समझने की कोशिश करें

कई दिनों से ऑफिस में काम करते हुए क्या बार-बार होता है कि आप सोचते तो हैं कि बस आज ही जॉब छोड़ दूंगा लेकिन ऐसा कर नहीं पाते हैं। क्या आपको कोई भी बात मोटिवेट नहीं कर रही? क्या आपको अपने बॉस के पद तक पहुंचने में भी कोई दिलचस्पी बाकी नहीं रही है? क्या आप लगातार अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं? इन सवालों के जवाब को खुद से तलाशने की कोशिश करें।

2) हर जोखिम को अच्छे से टटोल लें

अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले यह अच्छी तरह समझ लें कि आपने जॉब छोड़ने के बाद की सभी परेशानियों को ठीक तरह देखा-परखा है या नहीं। इस बात को ना भूलें कि नौकरी छोड़ने के भी अपने जोखिम हो सकते हैं। इसके नतीजे से आप वर्तमान रिश्ते खो सकते हैं, बेहद जरूरी सैलरी खो सकते हैं, साथ ही अपनी रेज्यूम को भी खराब कर सकते हैं।

3) भविष्य में क्या करना है तय कर लें

आप जब अपनी स्थाई नौकरी को छोड़ने का मन बनाते हैं तो आप एक रिस्क उठाते हैं। नौकरी छोड़ने से होने वाले इस रिस्क को आगे की प्लानिंग ही कम करती है। आपको आगे क्या करना है यह सोचना काफी जरूरी है। इसकी पूरी प्लानिंग किए बिना स्टेप आगे न बढ़ाएं। यह तय कर लेते हैं कि भविष्य में क्या करना है, तो चीजें ज्यादा आसान हो जाएंगी।

4) जल्दबाजी और जोश में निर्णय न लें

आर अपनी नाराजगी को कभी भी अपने डिसीजन में शामिल न करें। अगर आप किसी बात को लेकर नाराज हैं और आपके मन में ये चल रहा है कि आप अपने बॉस से नाराजगी को जाहिर करेंगे फिर चाहे आपकी जॉब ही क्यों न चली जाए। इससे आपका अपना करियर भी बर्बाद हो सकता है। निर्णय लेने से पहले उन लोगों से बात करें जो आपको सही राय देते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.