HERO CYCLES ने चीन को किया BOYCOTT, 900 करोड़ की डील की रद्द

भारत के सबसे बड़े साइकिल निर्माताओं में से एक, Hero Cycles ने चीन को तगड़ा झटका देते हुए उनसे किये 900 करोड़ के सौदे को रद्द कर दिया है। यह घोषणा हाल ही में गलवान घाटी में हुई घटना को देखते हुए की गयी है जिसके बाद से भारतीयों का चीन पर आक्रोश बढ़ गया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वे चीन के साथ अपने सभी व्यापार संबंधों को तोड़ देंगे।

Hero Cycles के CMD पंकज मुंजाल ने कहा कि आने वाले तीन महीनों में Hero Cycles चीन के साथ लगभग 900 करोड़ का व्यापार करने वाली थी। मगर अब उस पर पाबंदी लगा दी गयी है। उन्होंने ने यह भी कहा कि वे अब अपने व्यापार संबंधों के नए बाजार तलाश रहें हैं और वर्तमान में जर्मनी उनकी इस सूची में सबसे आगे है।

भारत में लॉकडाउन के चलते बहुत से छोटे साइकिल निर्माताओं को नुक्सान भी हुआ है। हीरो साइकल्स ऐसी कंपनियों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है जिससे चीन पर उनकी निर्भरता ख़त्म हो जाए।

Also Read : Lalbaugcha Raja 2020 में गणेशोत्सव नहीं, मनाएँगे आरोग्योत्सव

SP LOGO

Rishita Diwan

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.