INDIA की सीमा से लगे हैं कितने देश, इनमें कितना पॉवरफुल है हमारा देश!



INDIA: दुनियाभर के प्राचीन देशों में भारत (INDIA) का नाम भी शामिल है। हमारी समृद्ध परंपरा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि हमें औरों से अलग बनाती है। मध्यकाल के लेखकों और रचनाकारों ने भारत (INDIA) को हिंदुस्तान या हिंद कहा। वर्तमान में 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किलोमीटर में फैला भारत (INDIA) अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। एशिया महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थापित भारत (INDIA) आर्थिक और भौगोलिक रूप से काफी बड़ा देश है। पर क्या आपको पता है कि भारत कितने देशों से अपनी सीमा साझा करता है। दरअसल भारत (INDIA) एशिया के 7 देशों के साथ अपनी भौगोलिक सीमा और 2 महासागरों से अपनी समुद्री सीमा साझा करता है। जानते हैं कौन से हैं वो 7 देश..

अफगानिस्तान (Afganistan)

भारत (INDIA) के उत्तरी हिस्से में स्थित यह देश भारत (INDIA) के साथ सबसे छोटी सीमा साझा करता है। लगभग 106 किलोमीटर की लंबाई शेयर करता यह देश फिलहाल युद्ध की स्थिति झेल रहा है। हाल के दिनों में भारत (INDIA) ने यहां गेंहूं जैसे अनाज और जरूरी सामान भेजे थे। भारत का जम्मू-कश्मीर राज्य अफगानिस्तान (Afganistan) के साथ बार्डर शेयर करता है।

भूटान (Bhutan)

प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत इस देश में आज भी राजतंत्र स्थापित है। भूटान भारत के मित्र देशों में से एक है। भारत के साथ भूटान 699 किमी की सीमा साझा करता है।

म्यांमार (Myanmar)

म्यंमार का प्राचीन समय में बर्मा कहा जाता था। यह देश भारत के साथ 1 हजार 643 किमी की सीमा साझा करता है।

नेपाल (Nepal)

1 हजार 751 किमी की सीमा भारत के साझा करने वाला नेपाल भी भारत का महत्वपूर्ण मित्र देश है। हिमालय की गोद में बसा नेपाल प्राकृतिक खूबसूरती का घर है। नेपाल भारत के उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार से अपनी सीमा साझा करता है। भारत और नेपाल बस सेवा भी उपलब्ध है।

पाकिस्तान (Pakistan)

कभी भारत का हिस्सा रहा पाकिस्तान भारत के साथ 3 हजार 323 किमी की सीमा साझा करता है। बता दें पाकिस्तान भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों से सीमा बनाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच LOC रेखा है।

चीन (China)

भारत के साथ चीन लगभग 3 हजार 488 किमी की सीमा साझा करता है।

बांग्लादेश (Bangladesh)

भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला देश बंग्लादेश है। यह भारत के साथ लगभग 4 हजार 096.7 किमी की सीमा साझा करता है। भारत के 5 राज्य बांग्लादेश की सीमा से जुड़े हैं। इसके अलावा भारत बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी जुड़ा हुआ है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.