इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट की मंथली इकोनॉमिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में भारत तेजी से विकास करने वाला देश!

HIGHLIGHTS:

  • इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट की मंथली रिपोर्ट जारी
  • रिपोर्ट में भारत वित्त वर्ष 2022-23 में तेजी से ग्रो करने वाला देश

फाइनेंस मिनिस्ट्री के इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट ने अपनी मंथली इकोनॉमिक रिपोर्ट में भारत को तेजी से ग्रो करने वाले देश बताया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि- वित्त वर्ष 2023 में भारत बड़े देशों में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश होगा। जिसकी सबसे बड़ी वजह तीसरी लहर के कम होने और वैक्सीनेशन में तेजी के साथ-साथ बजट में उठाए गए कदम बताए जा रहे हैं।

मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन ग्रोथ को ड्राइव करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020-21 में 6.6% का कॉन्ट्रेक्शन दिखा था। अब 2022-23 में भारतीय इकोनॉमी के बड़े देशों में सबसे तेज गति से बढ़ने का अनुमान है। मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन इस ग्रोथ को लीड करेंगे। PLI स्कीम का इसमें एक अहम रोल होगा।

खपत में तेजी होगी और मांग में सुधार

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण अनिश्चितता के कम होने से भारत में खपत में तेजी होगी और मांग में सुधार आएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि बुआई का इलाका और क्रॉप डायवर्सिफिकेशन में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे फूड बफर सशक्त होगा। MSP और पीएम किसान जैसी योजनाएं किसानों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

बजट से मजबूत होगी इकोनॉमी

रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 का ग्रोथ प्रोजेक्शन IMF ने ऊपर की तरफ रिवाइज किया है। इसमें भारत इकलौत बढ़ा देश है। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले साल के बजट में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जो डायरेक्शन सेट किया गया था उसे इस साल के बजट ने काफी मजबूत किया है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.