हैदराबाद में बना भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय !

Highlights:

  • हैदराबाद में बना भारत का पहला अनूठा ‘रॉक’ संग्रहालय।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 जनवरी को ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया।

भारत में पहले ओपन रॉक संग्रहालय की शुरूआत की गई है। 6 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस संग्रहालय का उद्घाटन किया। हैदराबाद में बन रहे इस अनूठे रॉक संग्रहालय के उद्घाटन के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-National Geophysical Research Institute में हैदराबाद के वैज्ञानिकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि- ज्ञान अर्थव्यवस्थाओं के समय में ‘Big Earth Data’ रणनीतिक उच्च आधार पर है और भारत इस नए क्षेत्र का दोहन पूरी तरह से कर रहा है जो आगे पृथ्वी विज्ञान के विकास में योगदान देगा। उन्होंने आगे कहा कि Geology नए भारत में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

अनोखा है हैदराबाद का ओपन रॉक संग्रहालय

 जनता को समर्पित भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय में 3.3 अरब वर्ष से लेकर 55 मिलियन वर्ष तक की उम्र के रॉक्स रखे गए हैं। ये रॉक आकर्षक रूप से सुंदर टुकड़ों में भारत के प्राचीन इतिहास और विरासत में गहराई की एक कहानी कहते हैं।

ओपन रॉक संग्रहालय में क्या खास है?

  • इस ओपन रॉक संग्रहालय की मदद से लोग भारतीय इतिहास की जानकारी ले सकेंगे।
  • यह संग्रहालय डीप अर्थ और नियर-सरफेस एक्सप्लोरेशन की जानकारी देता है।
  • ओपन रॉक संग्रहालय में भारत के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 35 प्रकार की चट्टानों रखा गया है।
  • संग्रहालय के चट्टान पृथ्वी के इतिहास के 3.3 अरब वर्ष से लगभग 55 मिलियन वर्ष की कहानी कहते हैं।
  • संग्रहालय में रखे गए चट्टान पृथ्वी की सतह से 175 किलोमीटर की दूरी तक पृथ्वी के सबसे गहरे हिस्से का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • संग्रहालय के चट्टानों को ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, झारखंड जैसे अलग-अलग राज्यों से इकट्ठा किया गया है।

ओपन रॉक संग्रहालय के उद्धाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि- CSIR-NGRI के भविष्य के अनुसंधान प्रयासों का उल्लेख है जो गहरी पृथ्वी और निकट-सतह की खोज के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह पृथ्वी की गतिशीलता और संरचनाओं को आकार देने के लिए जिम्मेदार प्रक्रियाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.