INDIAN NAVY: मजबूत हो रही है भारतीय सेना, नौसेना ने किया ऐंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण


भारतीय नौसेना ने अपने ‘सीकिंग हेलिकॉप्टर’ से स्वदेश में विकसित पहली नौसैनिक एंटी शिप मिसाइल का टेस्ट किया है जो कि सफल रहा। नौसेना की तरफ से कहा गया कि- ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज में इस टेस्ट को किया गया। जारी बयान में यह भी कहा गया कि- ‘यह परीक्षण विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय नौसेना का स्वदेशीकरण करने की प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान करता है।’ भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के सहयोग से इस परीक्षण को किया गया।

ट्विटर पर वीडियो जारी किया गया है जिसमें भारतीय नौसेना सीकिंग 42बी हेलिकॉप्टर से मिसाइल दाग रहा है। इसके पहले हाल ही में भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमान द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाज रोधी संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

भारतीय नौसेना विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की प्रभावी रूप से रक्षा करने के लिए अपनी समग्र युद्धक क्षमता को लगातार बढ़ा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के दो के युद्धपोतों का शुभारंभ किया था। जिनमें युद्धपोत ‘आईएनएस सूरत’ और युद्धपोत ‘आईएनएस उदयगिरी’ शामिल है। जिसे मुंबई में मझगांव डाक लिमिटेड (एमडीएल) में लॉन्च किया गया था। INS सूरत पी15बी क्लास का चौथा गाइडेड-मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत है, जबकि आईएनस उदयगिरी पी17ए श्रेणी का दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.