जानें भारत के टॉप दानवीर कौन हैं, HCL के शिव नाडर भारतीय दानवीरों में सबसे ऊपर!



भारत के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की गई। एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट 2022 के अनुसार भारत के बड़े दानवीरों में HCL के फाउंडर शिव नाडर सबसे ज्यादा दान देने वाले अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी दान करने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान दिग्गज कारोबारी शिव नाडर ने 1,161 करोड़ रुपए का दान में दिए थे। रोजाना के हिसाब से यह 3.18 करोड़ रुपए है। वहीं, अजीम प्रेमजी ने इस साल 484 करोड़ रुपए दान में दिए हैं, जो प्रतिदिन 1.32 करोड़ रुपए है।

1. शिव नाडर



HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर-चेयरमैन शिव नाडर एंड फैमिली लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। नाडर ने शिक्षा के क्षेत्र में 1,161 करोड़ रुपए का दान किए हैं।

2. अजीम प्रेमजी



484 करोड़ रुपए के दान के साथ ही अजीम प्रेमजी लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। पिछले साल की तुलना में अजीम प्रेमजी के डोनेशन में 95 फीसदी की गिरावट हुई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एजुकेशन के क्षेत्र में 484 करोड़ का दान किया है। वहीं पिछले साल उन्होंने 9 हजार 713 करोड़ रुपए दान में दिए थे।

3. मुकेश अंबानी


भारत से सबसे अमीर कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपना स्थान बना रहे हैं। अंबानी ने भी शिक्षा एजुकेशन के क्षेत्र में 411 करोड़ रुपए दान किए हैं।

4. कुमार मंगलम बिड़ला



चौथे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली ने 242 करोड़ रुपए का दान किया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दान किया है।

5. सुष्मिता और सुब्रतो बागची



IT कंपनी से संबंध रखने वाले कारोबारी सुष्मिता और सुब्रतो बागची पांचवें नंबर पर आए हैं। उन्होंने भी हेल्थकेयर सेक्टर में 213 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

6. राधा और एन एस पार्थसारथी



माइंडट्री के ही राधा और एन एस पार्थसारथी का नंबर छठवां है। उन्होंने भी हेल्थकेयर के क्षेत्र में परोपकार के लिए 213 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।

7. गौतम अडाणी एंड फैमिली



गौतम अडाणी ने 190 करोड़ रुपए का दान दिया है। वे लिस्ट में 7वें नंबर पर काबिज हैं। अडाणी फाउंडेशन ने डिजास्टर रिलीफ फंड में पैसा दान दिया है।

8. अनिल अग्रवाल एंड फैमिली



165 करोड़ रुपए के डोनेशन करके अनिल अग्रवाल एंड फैमिली इस लिस्ट में 8वें स्थान पर आए हैं। अनिल अग्रवाल वेदांत रिसोर्सेज के चेयरमैन हैं व उन्होंने डिजास्टर रिलीफ फंड में पैसा दान दिया है।

9. नंदन नीलेकणी



इंफोसिस के नंदन नीलेकणी 159 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

10. एएम नाइक



लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन एएम नाइक ने हेल्थ के सेक्टर में 142 करोड़ रुपए का दान किया है। वे लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.