लोगों की इच्छाशक्ति से झील को मिला जीवनदान

Image Credits – ZNews
श्रीनगर अपनी खूबसूरत वादियों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीर की डल झील को कौन नहीं जानता। तीन तरफ से पहाड़ियों से जुड़ी डल झील श्रीनगर का गहना कहलाती है। विश्व भर में लोग इसकी खूबसूरती के मुरीद हैं। इसी डल झील के नेटवर्क से जुड़ा है खुशालसर झील। श्रीनगर के इस खुशालसर झील को लोगों ने नया जीवन दिया है जो अपने आप में एक मिसाल है।

स्थानीय लोगों ने झील को दिया पुनर्जन्म

श्रीनगर का खुशालसर झील गंदगी और कचरे की भरमार से विलुप्त होने की कगार पर थी। यह झील 1.6 किमी लंबी और 600 मीटर चौड़े कचरे के मैदान में तब्दील हो चुकी थी। लेकिन कहते हैं “जहां चाह है वहीं राह है”। श्रीनगर के लोगों ने कचरे को खत्म करने की ठान ली। बस फिर क्या था सिर्फ चार महीने में स्थानीय लोगों ने मिलकर कचरे को साफ कर दिया। करीब 1000 ट्रक कचरा इस झील से निकाला गया। इस काम में करीब 15 लाख रुपए खर्च हुए। वो भी बिना किसी सरकारी मदद के और अब खुशालसर झील वापस ताज़ी हवा में सांस ले रही है।

इस बात से हर इंसान को ये सीख लेनी चाहिए कि प्रकृति की जिम्मेदारी हम सभी की है। कचरे को ना कहें क्योंकि ये हमारी अमूल्य धरोहरों को खत्म कर सकती है। फरवरी के महीने में झील कचरे की वजह से विलुप्ति के कगार पर था लेकिन अब खुशालसर झील लोगों को लिए प्रेरणा बन रहा है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.