National Nutrition week 2022: सितंबर के पहले हफ्ते मनाया जाएगा पोषण उत्सव, जानें महत्व!



National Nutrition Week 2022 Theme: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition week) का उद्देश्य पोषण के महत्व के प्रति लोगों में जागरूक करना है।
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को प्रोटीन, विटामिन व मिनरल जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक सेलीब्रेट किया जाता है। दरअसल हमारे जीवन की असली संपत्ति हमारा स्वास्थ्य है। एक अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति होती है। अच्छा स्वास्थ्य होगा तो तनाव से बचेंगे और स्वास्थ्य व लंबी उम्र जी सकेंगे।

भारत सरकार हर साल साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाती है। हर वर्ष इसके लिए अलग-अलग थीम भी रखी जाती है। साल 2021 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम ‘शुरू से ही स्मार्ट तरीके से खाएं’ रखी गई थी।

क्या National Nutrition week का महत्व

बदलती लाइफस्टाइल के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह बेहद आवश्यक माना गया है। और सबसे ज्यादा महत्व है। इसके महत्व को समझते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो इम्यूनिटी और शरीर को मजबूत बना सके। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने के लिए भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय का खाद्य और पोषण बोर्ड राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल आयोजन करता है।

2022 की थीम

हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह बनाते हुए भारत सरकार एक विशिष्ट विषय को लॉन्च करती है। जिसमें वह उस वर्ष के विशिष्ट विषय के बारे में ज्यादा लोगों तक पहुंच को बढ़ाती है। 2022 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम भारत सरकार ने ‘सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर’ को बताया है। इसमें बताया गया है कि पोषण के लिए नए-नए व्यंजनों को ट्राई करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसके अंतर्गत नए फल व नई सब्जियां ट्राई कर सकते हैं। दुनिया भर के नए फलों और सब्जियों का स्वाद लेने का अवसर हमें लेना चाहिए। जिन्हें आप समान रूप से नहीं खा सकते हैं। कोशिश करें कि रात के मेन्यू में कैक्टस सलाद, कुरकुरे जीका व आदि फलों की चटनी को शामिल हो।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.