Naval exercise: सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे 26 देश, भारत भी शामिल!



HIGHLIGHTS

• 26 देश एक साथ करेंगे Naval exercise
• दुनिया की सबसे बड़ी Naval exercise में भारत शामिल
• 29 जून से 4 अगस्त तक चलेगी RIMPAC 2022

दुनिया की सबसे बड़ी Naval exercise 29 जून से शुरू होगी जिसमें दुनियाभर के 26 देश शामिल होंगे। सबसे अहम बात यह है, कि इसमें भारत भी शामिल होगा। 29 जून से 4 अगस्त तक चलने वाली यह exercise काफी खास होगी। अमेरिका के होनोलूलू और सैन डियागो में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जानकारों की मानें तो इस ड्रिल का सीधा सा मकसद चीन को यह दिखाना है कि South China Sea समेत दुनिया के किसी भी समुद्री क्षेत्र में उसकी दादागिरी नहीं चल पाएगी। साल में दो बार होने वाले इस एक्सरसाइज को 2020 में कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया गया था।

RIMPAC 2022

इस एक्सरसाइज RIMPAC 2022 कहा जा रहा है। जिसका मतलब है ‘रिम ऑफ पेसिफिक एक्सरसाइज 2022’। वर्ष 1971 में RIMPAC शुरू हुआ था। यह एक्सरसाइज 28वां एडिशन है।

क्वॉड सभी देश शामिल

क्वॉड देश इसमें भाग लेंगे। क्वाड में शामिल चारों देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ड्रिल का अहम हिस्सा होंगे। साथ ही वह देश भी एक्सरसाइज का हिस्सा बनेंगे, जिनका साउथ चाइना सी, यानी दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ सीधा टकराव है। लिहाजा, इस बात को मान सकते हैं कि चीन को लेकर कई देशों ने अब मुकाबला करने का मन बना लिया है। अमेरिका इन देशों की मदद कर कर रहा है।

अहम है RIMPAC 2022 एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज इसलिए भी खास है, क्योंकि हाल ही में चीन ने ऑस्ट्रेलिया की समुद्री सीमा से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर सोलोमन आईलैंड्स की सरकार के साथ एक सीक्रेट डील को साइन किया है। इससे ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। चूंकि, ऑस्ट्रेलिया क्वॉड का हिस्सा है, इसलिए भी इस एक्सरसाइज की अहमियत काफी है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.