APPLE EVENT 2022: नए फीचर्स के साथ लॉच हो सकते हैं मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर!

HIGHLIGHT:

  • 8 मार्च को होगा Apple Event 2022
  • लॉच हो सकते हैं मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर
  • एपल लॉच कर सकता है सस्ते आईफोन्स

दिग्गज ब्रांड एपल ने इस साल के अपने पहले इवेंट की घोषणा कर दी है। 8 मार्च को होने वाला ये इवेंट साल 2022 का पहला इवेंट होगा। इसमें नए मैकबुक प्रो, मैकबुक एयर, मैक मिनी और आईमैक प्रो को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी प्रोडक्ट्स को एपल M1 और M2 चिपसेट के साथ प्रस्तुत कर सकता है। साथ ही आईफोन SE 3 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। ये हैंडसेट एपल का सस्ता हैंडसेट भी होगा।
8 मार्च का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी अपने यूट्यूब चैनल के साथ एपल टीवी पर भी लाइव करेगी। इवेंट से जुड़ा एक टीजर भी एपल ने जारी किया है, जिसमें कई रंगों के साथ एपल के लोगो दिखाई दे रहे हैं। साथ ही Peek Performance की टैगलाइन भी दी गई है।

क्या-क्या हो सकता है लॉच?

फिलहाल ऑफिशियली इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में एपल की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट में नया मैकबुक लॉच किया जा सकता है। साथ ही लॉन्च होने वाले दूसरे प्रोडक्ट्स में मैकबुक में M2, M1 प्रो, M1 मैक्स चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। नए मैकबुक प्रो, मैकबुक एयर और मैक मिनी को M2, जबकि नए आईमैक प्रो को M1 प्रो और M1 मैक्स चिपसेट के साथ लॉच हो सकता है। मैकबुक एयर के नए वर्जन के भी लॉच होने की उम्मीद है।

लॉच हो सकता है सबसे सस्ता आईफोन

इस इवेंट में एपल अपने आईफोन SE 3 को भी पेश कर सकती है। जिसे आईफोन SE (2022), आईफोन SE+ 5G या आईफोन SE 5G भी कहा रहा है। नए आईफोन में एक जैसा डिजाइन हो सकता है जो आईफोन SE (2020) के साथ ही आया था। हालांकि इसमें 5G सपोर्ट शामिल हो सकता है। A15 बायोनिक चिप भी मिल सकती है। आईफोन SE 3 की कीमत 300 डॉलर (करीब 22,700 रुपए) बताई जा रही है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.