NFT पर 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा की दो प्रसिद्ध पेंटिंग

HIGHLIGHTS-

  • राजा रवि वर्मा की दो प्रमुख पेंटिंग को ऑनलाइन NFT संस्करण में नीलाम किया गया
  • भारतीय विरासत को विदेशों तक पहुंचाना नीलामी का उद्देश्य
  • ‘द कोक्वेट’ और ‘रेक्लाइनिंग नायर लेडी’ उनकी पहली पेंटिंग हैं जिन्हें टोकन और ऑनलाइन लॉन्च किया गया है।

राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स

प्राख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग को राष्ट्रीय धरोहर माना जाता है और इसीलिए उन्हें भारत से बाहर नहीं बेचा जाता है। NFT के जरिए हालांकि ये संभव हो पाया है कि उनकी पेंटिंग विश्व के अन्य देशों में भी खरीदी जा सके। ‘द कोक्वेट’ और ‘रेक्लाइनिंग नायर लेडी’ कलाकार की पहली पेंटिंग हैं जिन्हें टोकन और ऑनलाइन लॉन्च किया गया है। मशहूर पेंटर और कलाकार राजा रवि वर्मा की इन पेंटिग को NFT पर 1 करोड़ से ज्यादा में बेचा गया है।

कौन है राजा रवि वर्मा?

राजा रवि वर्मा भारतीय इतिहास में महत्पूर्ण भूमिका निभाते है। वह भारत के प्रसिद्ध चित्रकारों और कलाकारों में से एक थे। उन्हें भारतीय कला इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक माना जाता है। इसके अलावा, वह अपने चित्रों की लिथोग्राफ को जनता के बीच लाने के लिए भी जाने जाते थे। उनकी लिथोग्राफ ने एक चित्रकार और सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में उनकी पहुँच और प्रभाव को काफी बढ़ाया। उनकी पेंटिंग भारतीय संवेदनशीलता, प्रतीकात्मकता और यूरोपीय अकादमिक कला के मेल की सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक हैं। वह मलप्पुरम के पूर्व परप्पनड जिले के शाही परिवार के सदस्य थे।

एनएफटी कैसे काम करता है?

NFT बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसा ही एक क्रिप्टो टोकन है। ये एक यूनिक टोकन्स या डिजिटल असेट्स होते हैं, जो वैल्यू को जनरेट करते हैं। NFT डिजिटल संपत्ति जैसे डिजिटल आर्ट, म्यूजिक, फिल्म, गेम्स या आपको किसी कलेक्शन में भी मिल सकता है। ये यूनिक आर्ट पीस होते हैं और इसका हर टोकन अपने आप में यूनिक होता है।

NFT का इस्तेमाल डिजिटल असेट्स या ऐसी चीजों के लिए किया जा सकता है, जो दुनिया में एकदम यूनिक होते हैं। इससे उनकी कीमत और खासियत साबित होती है। NFT की मदद से आज के डिजिटल जमाने में किसी पेंटिंग, किसी पोस्टर, ऑडियो या वीडियो को सामान्य चीजों की तरह खरीदा बेचा जा सकता है। इसके बदले डिजिटल टोकन मिलते हैं जिन्हें NFT यानी नॉन फंजिबल टोकन कहा जाता है। नॉन फंजिबल टोकन को आज के नए दौर में नीलामी की तरह समझ सकते हैं। कोई आर्टवर्क या फिर कोई ऐसी चीज जिसकी दूसरी कॉपी दुनिया में न हो उसे NFT करके लोग पैसे कमाते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.