Nobel Prize 2022: तीन वैज्ञानिकों को एक साथ मिला भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज


    Highlights

  • Nobel Prize 2022 की घोषणा
  • तीन वैज्ञानिकों को एक साथ मिलेगा फीजिक्स का नोबेल प्राइज
  • एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर भौतिकी के लिए मिला सम्मान

Nobel Prize For Physics: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी है। मेडिसिन और केमेस्ट्री में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद अब फिजिक्स के लिए भी नामों की घोषणा कर दी गई है। साल 2022 के भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दी जाएगी। इममें रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) को भौतिकी में 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना है।

तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिए यहा सम्मान दिया गया है। नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3 अक्टूबर को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए चिकित्सा में पुरस्कार देने के साथ शुरू हुई। पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर यह बताया कि दोनों में आपसी संबंध है।

2021 में भी तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला था पुरस्कार

भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार मिला था। जिनमें स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी शामिल हैं। यह पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के लिए किए गए शोध और कार्यों के लिए दिया गया था। इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में काफी मदद मिली थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.