Aadhar Update: अब घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर होना चाहिए रजिस्टर्ड!




आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। इसमें सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और पता से संबंधित सभी डिटेल्स का सही होना जरूरी है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करवा पाते हैं। उन्हें ये झंझट वाला काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको आधार पर पता अपडेट करना है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट करने का प्रोसेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए का शुल्क देना होगा। जानें आधार को अपडेट करने का प्रोसेस स्टेप बाइ स्टेप।

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें।

इस पर लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर एड करना होगा।

फिर कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP को क्लिक करें।

जिसके बाद आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। फिर प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन को क्लिक करें।

अब अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन को क्लिक करें।

ऐसा करने के बाद आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आऐगा।

फिर जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन मिलेगा।

यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी को भरना होगा।

इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करें, जिस पर आपको नया एड्रेस दिखेगा।

अब नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करें।

अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।

पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद दी जाएगी। इसके बाद 2 दिन में आपका आधार अपडेट होगा।

आंकड़ों को देखें तो इस साल जुलाई महीने के अंत तक 134 करोड़ से अधिक आधार कार्ड बनाए गए हैं। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 26 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 90% लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.