NARENDRA MODI: दुनिया के टॉप नेताओं में शामिल हुए पीएम मोदी!



NARENDRA MODI: पीएम मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुन लिए गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है।

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 41% की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63% लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस हैं, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया। यह सर्वे इस साल 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच किया गया था।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गिरी लोकप्रियता

द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर (मई 2021) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग (लोकप्रियता में गिरावट) पीक पर थी। तब कोरोना के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस मुश्किल हालात से जल्द ही निजात पा लिया।

NARENDRA MODI की अप्रूवल रेटिंग 84%, सबसे ज्यादा

मई 2020 में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा 84% पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल ही रहा था। इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग पहले से भी बेहतर हुई है। जून में PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66% पर थी।

अप्रूवल-डिसअप्रूवल रेटिंग

द मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग 7 दिनों के मूविंग एवरेज के बेसिस पर बनती है। इस कैलकुलेशन में 1 से 3 प्रतिशत तक का प्लस-माइनस मार्जिन शामिल होता है। यानी अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग में 1 से 3 प्रतिशत तक की कमी या वृद्धि भी हो सकती है। इन आंकड़ों को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2126 लोगों का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया था।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.