पीएम मोदी ने किया ठाणे-दीवा को जोड़ने वाली 2 रेल लाइनों का उद्घाटन!

HIGHLIGHTS:

  • पीएम मोदी ने किया 2 नई रेल लाइन का शुभारंभ
  • ठाणे-दीवा को जोड़ेंगी ये रेल लाइन
  • ठाणे-दीवा लिंक पर चलेंगी 36 नई लोकल ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवीर को ठाणे और दीवा को जोड़ने वाली दो रेल लाइन्स देश को समर्पित किया। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई उपनगरीय रेलवे की इस परियोजना का उद्धाटन किया। पीएम ने अनावरण करते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए ही पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टरप्लान लाया गया है।

मुंबई की रफ्तार बढ़ेगी: पीएम मोदी

प्रोजेक्ट की शुरूआत करते हुए ऑनलाइन संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने नई रेल लाइन के लिए मुंबई और ठाणे के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन मुंबई वासियों के जीवन में एक नया बदलाव लाएगी। उनकी इज ऑफ लिविंग बढ़ेगी। नई रेल लाइन मुंबई की कभी ना थकने वाली गति और रफ्तार प्रदान करेगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रोजेक्ट?

सेंट्रल रेलवे का मुख्य जंक्शन कल्याण है। देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला ट्रैफिक कल्याण जंक्शन में जुड़ता है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSTM) की ओर जाता है। कल्याण और सीएसटीएम के बीच चार रेल मार्गों में से दो ट्रैक स्लो लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल, मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए उपयोग होते थे। जिसके बाद उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग करने के लिए दो अतिरिक्त लाइन की योजना बनाई गई। पीएम ने अपने उद्भोधन में बाताया कि अब से सेंट्रल लाइन पर 36 नई लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिनमें से अधिकतर AC ट्रेन है। यह लोकल के आधुनिकरण का केंद्र सरकार के कमिटमेंट का ही हिस्सा है। पीएम मोदी ने कहा कि हम मेट्रो नेटवर्क को तेजी से फैलाने का काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताए इस नई रेल लाइन के चार फायदे

  1. लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग-अलग लाइनें होंगी।
  2. राज्यों से मुंबई आने जाने वाली ट्रेनों को लोकल ट्रेनों की पासिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  3. कल्याण से कुर्ला सेक्शन में मेल एक्सप्रेस गाड़ियों बिना किसी अवरोध के चलाई जाएंगी।
  4. अब रविवार को होने वाले ब्लॉक के कारण कलावा और मुंब्रा के लोगों को परेशानी नहीं होगी।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.