प्रियंका मोहिते: 8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला



Highlights:

• प्रियंका मोहिते बनीं 8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों फतह करने वाली पहली भारतीय महिला
• तेनजिंग नार्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित

30 साल की प्रियंका मोहिते 8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं। पश्चिमी महाराष्ट् के सतारा की रहने वाली प्रियंका मोहिते ने इतिहास रचा है। उन्होने 05 मई 2022 को कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई की जिसके बाद वह 8,000 मीटर से अधिक ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनके भाई आकाश मोहिते के अनुसार प्रियंका ने 05 मई को शाम 4.52 बजे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची 
चोटी कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर तिरंगा फहराने में कामयाब रही और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

माउंट कंचनजंगा तीसरी सबसे ऊंची पर्वत है जिसकी ऊंचाइ 8,586 मीटर (28 हजार 169 फीट) है। यह भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।

मिल चुकें है कई सम्मान

प्रियंका मोहिते को 2020 में तेनजिंग नार्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अप्रैल 2021 में माउंट अन्नपूर्णा चोटी को फतह किया था जो दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई 8,091 मीटर है।

रिकॉर्ड बना चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका पांच ऊंची चोटियां 8000 मीटर से जयदा तक की चढ़ाई कर चुकी हैं। वह सबसे ऊंचें पर्वत, माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं जो कि 8,849 मीटर ऊंची हैं। प्रियंका ने और भी कई पर्वतों पर तिरंगे को लहराया है जैसे माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर), माउंट मकालू (8,485 मीटर), माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर )।

बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहती थीं प्रियंका

प्रियंका मोहिते को हमेशा से ही पर्वतों पर चढ़ना पसंद था। टीनएज में ही उन्होंने पर्वतों की चढ़ाई शुरू कर दी थी। वह इसी उम्र में महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतमाला की चढ़ाई कर ली थी। 2012 में उन्होंने हिमालय रेंज के गढ़वाल डिवीजन में आने वाले बंदरपंच पर्वत की चढ़ाई की थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.