सुपर टैलेंटेड हैं रायपुर की अनिका, जानें कैसे दर्ज हुआ महज 18 महीने में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम!



• रायपुर की अनिका जैन का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
• याद है भारत के राज्यों की राजधानियों के नाम
• 38 सेकंड में बता देती हैं सभी के नाम
• 2 साल से भी कम है अनिका की उम्र

Anika Jain: 1 साल 8 महीने की छोटी सी बच्ची को क्या-क्या याद हो सकता है, पैरेंट्स के नाम, सिबलिंग्स के नाम, कोई Poem या फिर कोई गीत, लेकिन कुछ बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा ही टैलेंटेड निकल जाते हैं। ऐसे ही टैलेंटेड बच्चों में शामिल हो गई हैं छत्तीसगढ़ के रायपुर की अनिका जैन। अनिका की उम्र 2 साल से भी कम है और उन्हें भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम मुंह जुबानी याद है। अनिका को ये सिर्फ याद ही नही है बल्कि वो सिर्फ 37 सेकंड्स में इसे बोल भी सकती हैं।

अनिका के बारे में…

अनिका रायपुर की रहने वाली हैं, उनके पिता निखिल जैन पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं। अनिका सिर्फ 37 सेकंड में भारत के सभी राज्य की राजधानियों के नाम बोल देती हैं। हाल ही में अनिका का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इसके पहले अनिका का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। पहले ये रिकॉर्ड हरियाणा पंचकुला की दो साल की अमाया के नाम दर्ज था, लेकिन ये रिकॉर्ड अब छत्तीसगढ़ की अनिका ने तोड़कर अपने नाम कर लिया है। अनिका के पैरेंट्स ने बताया कि अनिका की फोन की स्क्रीनिंग टाइमिंग जीरो है।

अनिका के माता-पिता से सीखने की जरूरत

ऐसा एक्सर कहा जाता है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं उन्हें आप जिस शेप और साइज में ढालो वे आकार ले लेते हैं। दरअसल अनिका के माता-पिता के अनुसार अनिका का स्क्रीन टाइम जीरो है यानी कि अनिका को फिलहाल गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की जरूरत नहीं है। ये भविष्य में अनिका को काफी मददगार होगी। होता ये है कि आजकल के पैरेंट्स बच्चों को मोबाइल और तरह-तरह के गैजेट्स के आदी बना देते हैं। लेकिन क्या उन्हें वाकई इसकी जरूरत है। बढ़ते बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश करें। ऐसा कर आप उन्हें बेहतर माहौल दे पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से होने वाले नुकसान से बचा पाएंगे।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.