INSPIRATION: सड़क किनारे बच्चे को पढ़ाकर सोशल ड्यूटी निभाने वाला पुलिसमैन!

कोलकाता पुलिस का एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी तो निभा रहा है साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहा है। दरअसल एक पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिआ में काफी वायरल हो रही है जिसमें वह सड़क के किनारे एक बच्चे को पढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसे लोग बार-बार शेयर कर रहे हैं और काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या है पूरी कहानी?

दक्षिणी कोलकाता में बैलीगंज ITI के करीब एक चौराहे पर ट्रैफिक गार्ड के तौर ट्रैफिक पुलिस के सार्जेंट प्रकाश घोष की ड्यूटी लगी हुई है। वहीं पास में एक महिला अपना फूड स्टॉल लगाती है, जिसके साथ उसका 8 साल का बेटा भी मौजूद रहता है। ये महिला खुले आसमान के नीचे अपने बेटे के साथ फुटपाथ पर ही रहती है, लेकिन उस महिला ने अपने बेटे को करीब के एक सरकारी स्कूल में एडमिशन दिला रखा है। सार्जेंट घोष से महिला कई बार अपने बेटे के सही तरीके से नहीं पढ़ने की परेशानी बता चुकी थी। उसकी परेशानी देखकर सार्जेंट घोष ने क्लास-3 में पढ़ने वाले उसके बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी अपने हिस्से ले ली।
कुछ दिनों पहले सार्जेंट घोष की बच्चे को पढ़ाते हुए एक फोटो लोकल जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस फोटो में बच्चा सड़क के किनारे पेड़ के नीचे प्लास्टिक शीट पर बैठा हुआ है और अपनी नोटबुक में कुछ लिख रहा है, जबकि सार्जेंट घोष हाथ में डंडा लिए उसकी कॉपी पर कुछ पढ़ाते दिख रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने भी फेसबुक पर सार्जेंट घोष की फोटो को शेयर किया है। उनकी इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। काफी लोगों ने उनके फोटो पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ग्रेट जॉब, दूसरे यूजर ने लिखा, अच्छा पुलिसकर्मी, लेकिन उससे भी ऊपर अच्छा इंसान।
वाकई में वाहनों को सही तरीके चलने की सरकारी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही एक अनूठी सोशल ड्यूटी कर सार्जेंट समाज को सकारात्मक राह दिखा रहे हैं। देश की भावी पीढ़ी का भविष्य संवारने के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने वाले इस पुलिसकर्मी हम सलाम करते हैं।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.