MOTIVATION: सकारात्मकता से पूरा कर सकते हैं मानसिक मजबूती तक का सफर, इन बातों को ध्यान में रखकर पा सकते हैं खोया विश्वास!



Motivation वह ज़रिया है जिसकी बदौलत इंसान वह सब कर सकता है जो वह चाहता है। पर कई बार भागदौड़ भरी हमारी जिंदगी और काम का स्ट्रेस हमें किसी प्वाइंट पर लो कर देता है। जिसकी असर कहीं न कहीं हमारी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। साथ ही इन बातों में उलझकर हम अपना आत्मविश्वास भी कम कर लेते हैं। इन 5 स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना खोया विश्वास वापस पा सकते हैं।

अपनी क्षमता को पहचानें

मुश्किल समय हमें बहुत कुछ सीखा जाती है। सिचुएशन को डील करना और उस पर दोष मढ़ना हम पर निर्भर करता है। ऐसे में मुश्किल समय में घबराने के बजाए अपने लेवल पर हल निकालने की कोशिश करें। अपनी क्षमता को पहचाने और उस पर काम करें।


काम में मन लगाएं

हमारे हिसाब से जब समय नहीं होता तब अक्सर हमारा मन काम में नहीं लगता। लेकिन अगर आप काम की जरूरत को समझकर और उसे सही तरीके से तय समय पर पूरा करेंगे तो आपमें एक सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा। और छोटे लक्ष्यों को पूरा कर आपमें खुशी का संचार होगा।


सकारात्मक रहना बेहद जरूरी

हर बात के अंदर छुपी अच्छी बातों को टटोलने की कोशिश से आपकी परेशानी कम होगी। कई बार ऐसा होता है कि, किसी स्थिति में पड़ने पर हम सामान्यता नकारात्मक पक्षों को ज्यादा देखते हैं। तो अगर हम नकारात्मकता के साथ किसी व्यक्ति या स्थिति के सकारात्मक पक्षों को भी देखें तो ये हमारे लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।


अपनी कमियों को जानें

अपने आप को हमसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। तो अपनी अच्छाईयों को तो एप्रीशिएट करें साथ ही अपनी कमियों को भी दूर करने की कोशिश करें। उन पर काम करें जिनकी वजह से आप अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंच पा रहे हों। ऐसा करके आप अपने आत्मविश्वास को परख सकते हैं।


स्वीकार करना सीखें

हमारे साथ कई ऐसे मौके आते हैं जब कोई बात या स्थिति हमारे पक्ष में नहीं होती फिर चाहे उसके पीछे हमारी कितनी ही मेहनत क्यों न हो। लेकिन ऐसी परिस्थितियां हमें मजबूत बनाती हैं। हमें स्वीकार करने की भावना को अपने अंदर बिल्ड करनी चाहिए ताकि हम परिस्थितियों के साथ डील करना सीखें। अच्छा-बुरा, हार-जीत कुछ भी हो हमें स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.