Shakti Scheme: महिलाओं को फ्री यात्रा करवाने यह स्कीम है खास, जानें किन्हें मिलेगा लाभ?



  • शक्ति योजना को कर्नाटक सरकार ने किया लॉन्च
  • योजना का महिलाओं को मिलेगा लाभ
  • मुफ्त बस सेवा प्रदान कर महिलाओं को बनाएगा आर्थिक रूप से सशक्त

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए ‘शक्ति’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सरकारी बसों से निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।

‘शक्ति’ योजना

कर्नाटक सरकार ने शक्ति योजना को 11 जून 2023 को लॉन्च किया। योजना शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान करके उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ ले जाना है। शक्ति योजना के तहत, राज्य की सभी महिला लाभार्थियों को पूरे कर्नाटक में मुफ्त बस की सुविधा प्रदान की जाएगी। शक्ति योजनान्तर्गत नि:शुल्क बस सेवा केवल कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में दी जाएगी। इससे 42 लाख से अधिक महिलाओं के लाभ मिलेगा।

योजना में खर्च

शक्ति योजना की सालाना लागत 3,600 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। शक्ति योजना के तहत राज्य सड़क परिवहन निगम की चार बसों में रोजाना औसतन 54 लाख महिलाएं सफर कर पायेंगी। उनके मुफ्त टिकटों की कीमत प्रति दिन लगभग 11-12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रति माह लगभग 300 करोड़ रुपये और एक वर्ष में लगभग 3,600 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना जताई जा रही है। यह पैसा सरकार द्वारा सब्सिडी या अनुदान के रूप में निगमों को दिया जाएगा। शक्ति योजना से पहले, प्रति दिन आय 23 करोड़ रुपये के करीब थी।

शक्ति योजना के फायदे

शक्ति योजना ने कामकाजी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

शक्ति योजना, गृहिणियों, सेल्सगर्ल्स और छात्राओं के लिए मददगार साबित होगी।

पहले बीएमटीसी (बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम) महिलाओं के मासिक पास के लिए 1,200 रुपये और केएसआरटीसी 1,500 रुपये प्रति माह चार्ज करता था, लेकिन अब वे फ्री में यात्रा कर सकती हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.