SPACE TOURISM: 2021 में पर्यटन के लिए खुले अंतरिक्ष के दरवाजे!

स्पेस टूरिज्म अब आम लोगों की कल्पना से परे नहीं होगा। साल 2021 में की गई यात्राओं ने Commercial Space Travel की शुरूआत को पंख लगा दिए हैं। जहां पहले अंतरिक्ष की यात्रा केवल Astronauts और Scientists ही करते थे। वहीं अब दुनिया की दिग्गज कंपनियां इन यात्राओं के जरिए space tourism को बढ़ावा देने की तरफ काम कर रही हैं। अनोखी यात्राओं वाला साल 2021 इस बात का साक्षी रहा है कि अब आम आदमी भी अंतरिक्ष की सैर कर सकेगा। जिसकी शुरूआत काफी रोमांचक रही-

Virgin Galactic Space Flight की अंतरिक्ष यात्रा

11 जुलाई 2021 को 71 साल के रिचर्ड ब्रैन्सन ने अंतरिक्ष की यात्रा की। रिचर्ड कोई अंतरिक्ष यात्री नही हैं बल्कि एक अमेरिकी कारोबारी हैं। ब्रैन्सन ने गैलेक्टिक के यूनिटी 22 space ship से अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी। उनके साथ कुल 6 लोग थे, जिसमें भारतीय मूल की Aeronautical Engineer शिरिषा बांदला भी शामिल थी। इस स्पेस यात्रा का उद्देश्य Private Space Tourism को बढ़ावा देना था। इस सफल उड़ान के बाद ब्रैनसन ने कहा कि- अंतरिक्ष की उड़ान उनके बचपन का सपना था।


जेफ बेजोस ने की 10 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल जेफ बेजोस ने भी साल 2021 में अपनी अंतरिक्ष यात्रा को पूरी की। जेफ बजोस ने 20 जुलाई 2021 को 10 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने न्यू शेफर्ड नाम के space ship से यात्रा की । जेफ बेजोस के साथ तीन और लोगों ने अंतरिक्ष की सैर की। इनमें जेफ बेजोस के छोटे भाई मार्क बेजोस, 18 साल का ओलिवर डैमेन और 82 साल की महिला वैली फंक भी शामिल थीं।


रूस ने अंतरिक्ष में की फिल्म की शूटिंग

रूस दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने फिल्म की शूटिंग international space station में की। दरअसल साल 2021 के अक्टूबर महीने में फिल्म ‘द चैलेंज’ की शूटिंग अंतरिक्ष में की गई। 12 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग स्पेस स्टेशन में की गई। जिसके लिए एक अंतरिक्ष यात्री और दो रूसी फिल्म निर्माताओं को सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष भेजा गया। अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देशक शिपेंको को बाद में कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र भेजा गया।


कहते हैं कि अगर आप कुछ ठान लो तो उसे करना आसान होता है। ये सभी नए आविष्कार, यात्राएं उन कल्पनाओं के ही परिणाम हैं जिनको कभी करना मुश्किल लगा हो पर नामुमकिन नहीं। इन्हीं संभावनाओं के साथ नए साल की भी शुरूआत हो रही है। निश्चित ही आने वाला कल अचंभों से भरी यात्राओं और इनोवेशन से भरा होगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.