Happiness: हंसी से बेहतर कोई दवा नहीं, वैज्ञानिकों ने भी माना हेल्दी रखता है खुश रहने की आदत



Happiness is the best medicine, ऐसा हम तो कह ही रहे हैं, पर यह बात अब रिसर्च करके भी पता लगाई जा चुकी है। कि जो काम कोई दवा नहीं कर सकती है वो आपके खुश रहने की आदत कर सकती है। हंसने पर या खुश रहने पर कई रिसर्च हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में हंसी की वजहों पर 150 से ज्यादा रिसर्च पेपर्स की स्टडी के आधार पर एक नया दावा किया जा रहा है। इस रिसर्च के आधार पर यह कहा जा रहा है कि Happiness यानी कि हंसना एक टूल हो सकता है।

पिछले 10 सालों में हंसने के विज्ञान पर स्टडी करने वाले एक वैज्ञानिक का कहना है कि, हंसी एक ऐसा टूल है, जो प्रकृति ने हमें जीवित रहने में मदद करने के लिए प्रदान किय है।

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने हंसी की भौतिक विशेषताएं भी गिनाई हैं। इसके अनुसार हंसी से मन खुश होता है। हेल्दी रहने में हेल्प मिलती है, वैज्ञानिकों ने उन स्थितियों की मुख्य विशेषताओं का विश्लेषण किया है जिसमें मनुष्य हंसता है। और इसमें यह बात सामने आई कि हंसी की प्रक्रिया को घबराहट, संकल्प और एक संभावित संकेत के स्टेप्स में समझा जा सकता है।

लाखों साल पहले जब मानव जीवन के अस्तित्व पर संकट पड़ा तब जीवित रहने में मदद के रूप हंसी को प्राकृतिक रूप से चुना लिया गया। दरअसल, हंसने के लिए कोई घटना नुकसान देने वाली नहीं होनी चाहिए। यानी ऐसी चीज, जो अजीब लगती है और असंगति की भावना को पैदा करती है, वह हमें हंसाती देती है।

हंसी संचारी होती है खतरा नहीं होने का भरोसा बढ़ाती है

हंसी हमें यह भरोसा दिलाती है कि कोई नुकसान या खतरा नहीं है। हंसी अच्छी तरह से एक संकेत साबित हो सकती है। जिसे लोगों ने हजारों साल से दूसरों को दिखाने के लिए उपयोग किया है। कि खतरा टल चुका है। इसलिए हंसी अक्सर संक्रामक होती है।

ग्लोबल लैंग्वेज

आप अगर किसी को नहीं जानते हैं, या किसी अंजान जगह में अकेलापन महसूस कर रहे हैं। तब भी हंसी एक मैजीकल लैंग्वेज के तौर पर आपकी मदद कर सकती है। आप किसी जगह की भाषा को भले ही नहीं जानते हों पर हंसी ग्लोबली एक जैसी होती है। यानि कि अगर आपको हंसान या खुश होना आता है तो आप बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल खोज सकते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.