Teacher’s Day 2022: क्या है 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाने का कारण, जानें क्या है इस दिन खास?



Teacher’s Day 2022: हमारे जीवन में शिक्षक काफी अहम होते हैं, क्योंकि वे हमें न सिर्फ किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के उतार-चढ़ाव से भी लड़ने के लिए मजबूत बनाती है। शिक्षक वे व्यक्तित्व होते हैं, जो प्रैक्टिकली आने वाली चुनौतियों के लिए हमें जागरूक और तैयार करते हैं।

वैसे देखा जाए तो हर वह इंसान एक शिक्षक है, जिससे हन नैतिकता को सीखते हैं समझते हैं। घर में मां बाप या बड़ा भाई बहन या कोई दूसर, स्कूल में शिक्षक, कॉलेज में प्रोफेसर यहां तक कि आप अपने सहपाठी या कलीग से भी हर दिन कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं। हमारे आस-पास की हर चीज, सभी शिक्षण का हिस्सा है। यह सीखने समझने की कला कई हजारों साल से चली आ रही है, ऐसे में हम हमेशा से शिक्षण या शिक्षक के आसपास ही होते हैं। अगर सीधे कहें तो जीवन ही सीखने का नाम है।

शिक्षक दिवस

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस तारीख के पीछे विशेष कारण ये है, कि इस दिन वर्ष 1888 को स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वे दूसरे राष्ट्रपति होने के अलावा पहले उपराष्ट्रपति, एक दार्शनिक, प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न प्राप्तकर्ता, भारतीय संस्कृति के संवाहक, शिक्षाविद और महान विचारक थे।

उनका मानना था कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित होना चाहिए। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान और कौशल दोनों हैं उसके सामने हमेशा कोई न कोई रास्ता खुला रहता है।

भारत में वैसे तो इस दिन स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में तरह तरह के प्रोग्राम होते हैं, शिक्षकों का सम्मान होता है। लेकिन देखा जाए तो बतौर विद्यार्थी या बतौर कर्मचारी इस दिन हमें एक जरूरी काम करना चाहिए- और वह है अपने शिक्षक से संपर्क करना चाहिए, उन्हें धन्यवाद या शुक्रिया देना चाहिए। क्योंकि हम जिस मुकाम पर हैं, उसमें शिक्षकों की विशेष व बड़ी भूमिका होती है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.