WIKIPEDIA: 300 भाषाओं का जानकार और हर महीने 2 अरब से ज्यादा यूजर्स वाले विकिपीडिया ने पूरे किए 21 साल!

Highlights:

  • 21 साल का हुआ विकिपीडिया।
  • 300 भाषाओं में देता है जानकारी।
  • 2 अरब से ज्याद यूजर्स हर महीने।
  • 15 जनवरी 2001 को शुरू हुआ था।
  • जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने मिलकर की थी शुरुआत।

चर्चा में क्यों?

Wikipedia ने 15 जनवरी को 21 साल पूरे कर लिए। गूगल पर कुछ भी सर्च करने के दौरान सबसे ऊपर जानकारी देने वाले विकिपीडिया को जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने मिलकर 15 जनवरी 2001 को शुरू किया था। आज विकिपीडिया को हर महीने लगभग 2 अरब से ज्यादा लोग उपयोग करते हैं और यह 300 भाषाओं में उपलब्ध है।

क्राउड सोर्सिंग का शानदार विकल्प

विकिपीडिया जानकारी का सबसे शानदार माध्यम है। जिसे कोई भी एडिट कर सकता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे क्राउड सोर्सिंग कहते हैं। विकिपीडिया को पहले केवल अंग्रेजी भाषा में ही लॉच किया गया था, बाद में यह दूसरी भाषाओं में उपलब्ध हुआ। साल 2003 में विकिपीडिया हिंदी में उपलब्ध हुआ।

विकिपीडिया में फिलहाल मौजूद है लगभग 5.5 करोड़ आर्टिकल

विकिपीडिया को शुरुआत में न्यूपीडिया के नाम से इनसाइक्लोपीडिया लॉच किया गया था। जिसमें एक्सपर्ट्स आर्टिकल लिखा करते थे। और आर्टिकल के रिव्यू के बाद उसे पब्लिश किया जाता था। आज विकिपीडिया इतना पॉपुलर है कि किसी भी तरह की जानकारी यहां मिल सकती है। और यहां यूजर को एडिटिंग करने, जानकारी अपडेट करने जैसी सुविधाएं भी मिली है। आज विकिपीडिया में लगभग 5.5 करोड़ आर्टिकल उपलब्ध है जिसका उपयोग 2 अरब से ज्यादा यूजर्स करते हैं।

इन सभी बातों के बीच अगर इस बात का ख्याल दिमाग में आए कि यूजर्स एडिटिंग की सुविधा के बीच कहीं गलत जानकारी तो अपडेट नहीं होती है। तो इस बात का भी जवाब विकिपीडिया के पास है कि विकिपीडिया की टीम लगातार इस प्रक्रिया में सुधार करती है। वह न केवल विकिपीडिया के पेज पर हर जानकारी को अपडेट करते हैं बल्कि, जानबूझकर तथ्यों से छेड़छाड़ करने पर पेज को एडिट किया जाता है, यानी की आप तक कोई गलत जानकारी न पहुंचे इसके लिए एक बड़ी टीम काम कर रही है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.