World Health Day: ‘मेंटली फिट’ रहने के लिए खुद जरूरी है खुश रहना, जानें कैसे रख सकते हैं अपनी सेहत का ख्याल!



हेल्दी रहने के लिए खुश रहना बेहद जरूरी है, तभी शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत का ध्यान हम रख सकते हैं। हाल के दिनों में बदलता खान-पान, बिजी लाइफ शेड्यूल हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है, यही कारण है कि चिंता-अवसाद और तनाव से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी आई है। शोधकर्ता कहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आपकी प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुश रहना कितना जरूरी है। खुश रहने से मन अच्छा होता है मन से स्वास्थ्य तो क्यों न छोटी सी कोशिश से खुशी के जरिए हेल्दी रहा जाए।

रिसर्च करके भी पता लगाई जा चुकी है। कि जो काम कोई दवा नहीं कर सकती है वो आपके खुश रहने की आदत कर सकती है। हंसने पर या खुश रहने पर कई रिसर्च हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में हंसी की वजहों पर 150 से ज्यादा रिसर्च पेपर्स की स्टडी के आधार पर एक नया दावा किया जा रहा है। इस रिसर्च के आधार पर यह कहा जा रहा है कि Happiness यानी कि हंसना एक टूल हो सकता है।

पिछले 10 सालों में हंसने के विज्ञान पर स्टडी करने वाले एक वैज्ञानिक का कहना है कि, हंसी एक ऐसा टूल है, जो प्रकृति ने हमें जीवित रहने में मदद करने के लिए प्रदान किय है।

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने हंसी की भौतिक विशेषताएं भी गिनाई हैं। इसके अनुसार हंसी से मन खुश होता है। हेल्दी रहने में हेल्प मिलती है, वैज्ञानिकों ने उन स्थितियों की मुख्य विशेषताओं का विश्लेषण किया है जिसमें मनुष्य हंसता है। 

और इसमें यह बात सामने आई कि हंसी की प्रक्रिया को घबराहट, संकल्प और एक संभावित संकेत के स्टेप्स में समझा जा सकता है।
लाखों साल पहले जब मानव जीवन के अस्तित्व पर संकट पड़ा तब जीवित रहने में मदद के रूप हंसी को प्राकृतिक रूप से चुना लिया गया। दरअसल, हंसने के लिए कोई घटना नुकसान देने वाली नहीं होनी चाहिए। यानी ऐसी चीज, जो 
अजीब लगती है और असंगति की भावना को पैदा करती है।

भावनाओं को करें व्यक्त

अपनी भावनाओं के बारे में बात करना कमजोरी बिल्कुल नहीं है, बल्कि किसी परेशानी से निपटने का एक तरीका हो सकता है जिसे आप कुछ समय से अपने दिमाग में लेकर चल रहे हैं। लोगों के प्रति अपने प्रेम, अनुभूतियों को व्यक्त करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरणा दें।

खुश रहना, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, अपने पसंद की चीजें करने और रचनात्मक रहने से जो खुशी आपको मिलेगी वो कहीं से आप ला नहीं सकते हैं, ये आपके अंदर है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.