ZOMATO 10 MINUTE DELIVERY: ‘जोमैटो इंस्टा सर्विस’ में सुरक्षा मानकों का रखा गया है ध्यान- फाउंडर दीपिंदर गोयल


HIGHLIGHTS:
  • Zomato की 10 minute Delivery सर्विस
  • Zomato Instant है 10 मिनट फूड डिलिवरी सर्विस का नाम
  • 10 मिनट में फूड सर्विस देने के लिए जोमैटो कर रहा फूड स्टेशन तैयार

ऑनलाइन फूड कंपनी Zomato, अब आपको डिलिवरी सर्विस बस 10 मिनट में करेगी। यानी कि आपको खाना आपके घर पर ऑर्डर करने के 10 मिनट के अंदर ही मिल जाएगा। दरअसल हाल ही में कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इस 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस का ऐलान किया था। इस सर्विस को Zomato Instant का नाम दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है, कि अगले महीने से यह सर्विस शुरू हो जाएगी। Zomato के इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। लोग ये तक कह रहे थे, कि- 10 मिनट में फूड डिलिवरी, खाना डिलिवर करने वाले डिलिवरी बॉय की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा।

Zomato रखेगा अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों का ध्यान

ऑनालाइन फूड डिलिवरी Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने यह कहा है, कि- डिलिवरी बॉय को ट्रेनिंग और इंश्योरेंस दी जाएगी। साथ ही उन्होंने 10 मिनट में खाना बनाने और पहुंचाने का एक प्लान भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गोयल ने कहा कि- फूड नेटवर्क पर ही फास्ट डिलिवरी निर्भर होगा। इस प्रोसेस को सफल बनाने पर काम किया जा रहा है। फूड के ऐसे स्टेशंस होंगे जो ज्यादा डिमांड वाले इलाकों में ही होंगे। इसे प्रोसेस करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक की मदद ली जाएगी।

Zomato के 10 मिनट फूड मेन्यू में क्या-क्या शामिल होगा?

गोयल ने बताया कि 10 मिनट के जोमैटो Zomato Instant में चुनिंदा सर्विसेज ही मिल पाएंगी। इस सर्विस के जरिए सिर्फ नजदीकी स्थानों और कुछ चुनिंदा फूड आइटम्स उपलब्ध होंगे। इस मेनू में ब्रेड आमलेट, पोहा, कॉफी, चाय, बिरयानी, मोमोज, मैगी जैसे फूड ही ऑर्डर हों सकेंगे। 10 मिनट में सर्विस देने के लिए नए फूड स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।

सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता

दीपिंदर गोयल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि- Zomato डिलिवरी पार्टनर पर तेजी से फूड डिलिवर करने का कोई दबाव नहीं होगा। डिलिवरी लेट होने पर किसी तरह का कोई जुर्माना भी नही है। Zomato किसी की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालता है। जोमैटो अपने डिलिवरी पार्टनर्स को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षा देना जारी रखते हैं और उन्हें दुर्घटना और जीवन बीमा भी देते हैं।

“हमें इनोवेशन करना है”- दीपिंदर गोयल

गोयल ने अपने ब्लॉग पर लिखा है- मुझे लगने लगा था कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत ही स्लो है। और ये जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा। टेक इंडस्ट्री में बने रहने का एक ही तरीका है इनोवेशन करना और आगे बढ़ना। इसलिए अब जोमैटो अपने 10 मिनट फूड डिलीवरी ऑफर- जोमैटो इंस्टा के साथ आया है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.