US Open: 19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने रचा इतिहास, बनें यूएस ओपन चैंपियन



HIGHLIGHTS

• 19 साल के कार्लोस अल्कारेज बने यूएस ओपन (US Open) पुरुष सिंगल्स के विजेता
• फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को दी मात।
• अल्कारेज बनें दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने।

US Open: स्पेन के टीनएजर कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने यूएस ओपन (US Open) टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। और इस जीत के बाद उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। दरअसल फाइनल मुकाबले में 19 साल के अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने नॉर्व के कैस्पर रूड को 6-4, 2-6, 7-6, 6-3 से मात दी। रूड इस साल दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल (Grand Slam Final) में थे और दोनों बार उन्हें हार का सामना करन पड़ा। इससे पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल (Rafael Nadal) से उन्हें हार मिली थी। तीसरी सीड अल्कारेज ने मुकाबले को 3 घंटे और 20 मिनट में अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड नंबर-1 अल्कारेज

इस जीत के साथ ही कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) पुरुष सिंगल्स में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। 49 साल पहले एटीपी रैंकिंग की शुरुआत की गई थी। अल्कारेज (Carlos Alcaraz) नंबर एक बनने वाले पहले टीनएजर खिलाड़ी हैं। अगर 23 साल के रूड इस फाइनल को जीत जाते तो उनके पास भी नंबर-1 खिलाड़ी बनने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। पहला सेट हारने के बाद उन्होंने दूसरे में वापसी भी की। लेकिन अल्कारेज ने तीसरे सेट को टाई ब्रेकर और चौथे को आसानी से अपने नाम कर खिताब जीता।

सबसे युवा चैंपियन अल्कारेज

कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) का यह पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वह पहली बार ही फाइनल में पहुंच गए थे। 2005 में राफेल नडाल (Rafael Nadal) के फ्रेंच ओपन जीतने के बाद से 19 वर्षीय सबसे कम उम्र के पुरुष ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं। वहीं पिछले 32 सालों में यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का टाइटल भी कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) को मिला है। पिछले साल यूएस ओपन में वह क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुए थे। इस साल फ्रेंच ओपन में भी उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

विश्व चैंपियन बनना बचपन का सपना

चैंपियन बनने के बाद अल्कारेज ने कहा,कि ‘यह एक ऐसी चीज है जिसका सपना मैंने बचपन से देखा है। दुनिया में नंबर 1 बनना, ग्रैंड स्लैम का चैंपियन बनना, कुछ ऐसा है जिसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने आगे कहा- अभी बात करना मुश्किल है, मेरे अंदर काफी सारी बाते हैं। मैंने अपनी टीम और अपने परिवार के साथ काफी मेहनत कर यहां तक का सफर तय किया है। मैं अभी 19 साल का हूं, सारे कड़े फैसले मेरे माता-पिता और मेरी टीम ने लिए हैं। यह मेरे लिए काफी खास है।’

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.