ASIA CUP 2022: UAE में आयोजित होगी एशिया कप 2022- सौरव गांगुली



Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) को लेकर काफी उत्साह दिखाया जा रहा है। लेकिन ये कहां होगा इस पर तक कई अनुमान लगाए जा रहे थे। लेकिन अब फैन्स को इस बात की खुशी होगी कि एशिया कप 2022 का वेन्यू डिसाइड हो चुका है। दरअसल अपेक्स काउंसिल मीटिंग (Apex Council Meeting) के बाद बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने यह बताया कि एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में होगा। उन्होंने कहा कि-इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात ही महज एक ऐसी जगह है, जहां बारिश नहीं होगी।

पहले श्रीलंका में होना था आयोजन

पहले एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका में होना था। लेकिन इस द्वीपीय देश में राजनीतिक अस्थिरता हावी है। ऐसे हालात में एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में आसान नहीं था। इस वजह से दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा था, और अब एशिया कप को यूएई में रखा जा रहा है। सभी ने संयुक्त अरब अमीरात के नाम पर सहमति जताई है। अब एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

अक्टूबर में T20 वर्ल्ड कप

वहीं, इसी साल अक्टूबर के महीने में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का भी आयोजन होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया (Australia) में किया जाएगा। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया में होगा। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन दुबई में किया गया था। और इस वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.