डेकाथलॉन में सुनील को गोल्ड, एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास!


भारत के सुनील कुमार ने अंडर-20 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के येचियोन में खेले जा रहे एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेंस डेकाथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी के साथ सुनील एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के डेकाथलॉन में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन सुनील 7003 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हुए।

डेकाथलॉन इवेंट में भारत का दूसरा मेडल

चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब डेकाथलॉन इवेंट में भारत ने मेडल जीता है। यह गोल्ड भारत का दूसरा ही मेडल है इससे पहले साल 2016 में भारत के लिए पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने मेडल हासिल किया था। कृष्ण कुमार ने 2016 में 6551 पॉइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

विमेंस लॉन्ग जंप में पूजा को सिल्वर

भारतीय एथलीट पूजा ने विमेंस लॉन्ग जंप में 1.82 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया है। जबकि बुशरा खान ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत ने 45.36 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक भारत के नाम किया है।

यह चैंपियनशिप का 20वां एडिशन है, इस चैंपिनयशिप की शुरुआत साल 1986 से हुई थी। इस साल के चैंपियनशिप में भारत के 45 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

डेकाथलॉन के बारे में

ट्रैक और फील्ड दोनों इवेंट डेकाथलॉन इवेंट का हिस्सा होते हैं। डेकाथलॉन में केवल पुरुष ही हिस्सा ले सकते हैं। डेकाथलॉन में एथलेटिक्स के कुल 10 इवेंट्स शामिल हैं। ये पांच-पांच की संख्या में दो दिन में आयोजित होते हैं।

इस इवेंट में पहले दिन 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, हाई जंप और 400 मीटर का इवेंट, जबकि दूसरे दिन 110 मीटर हर्डल्स, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर का इवेंट आयोजित किया जाता है। वहीं विमेंस के लिए हेप्टाथलॉन होता है, इसमें महिलाएं सात इवेंट में शामिल होती हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.