BADMINTON: आकर्षी कॉमनवेल्थ की टीम में शामिल, कॉमनवेल्थ में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी



छत्तीसगढ़ की आकर्षी जुलाई में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्म में पीवी सिंधु के साथ टीम इंडिया के लिए खेलेंगी। कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी होंगी जिन्हें वुमेंस सिंगल्स बैडिमिंटन में भारत के लिए चुना गया है।
बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आगामी मेजर टूर्नामेंट के लिए सलेक्शन ट्रॉयल आयोजित किया गया था। जिसमें आकर्षी का प्रदर्शन काफी शानदार था।

लक्ष्य टॉप-25 पर

आकर्षी का कहना है कि पिछले 6 महीने में उन्होंने कई नेशनल-इंटरनेशनल स्तर के टूर्नामेंट खेले हैं। कोविड के बाद खेल में मिले एक्सपोजर से काफी फायदा हुआ, उनका प्रदर्शन भी अच्छा है। आकर्षी, सिंधु और सायना के बाद सर्वोच्च रैंकिंग खिलाड़ी हैं। उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 51 है। जबकि पिछले तीन सालों में BI की रैंकिंग में वे पहले नंबर पर काबिज हैं। उनका कहना है कि अब उनका लक्ष्य टॉप-25 है।

छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी

चयन ट्रॉयल में जीत हासिल करने के बाद आकर्षि का कॉमनवेल्थ और एशियाड 2020 की भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन किया गया है। भारतीय टीम में जगह बनाने के साथ ही आकर्षि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। चयन स्पर्धा छत्तीसगढ़ की आकर्षी ने महिला एकल में सात मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल करके विजेता बनने में सफल रहीं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.