जारी हुई BWF रैंकिंग, जानें क्यों करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंची चिराग-सात्विक की जोड़ी



BWF यानि बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने बैडमिंटन खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान मिला है। ये भारत के लिए गर्व का क्षण है।

चीनी जोड़ी को पीछे छोड़ हासिल किया रैंक

कोरियाई ओपन जीतने के बाद, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार भारतीय जोड़ी ने नए बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान पाया है। मौजूदा एशियाई चैंपियन सात्विक और चिराग ने लियांग वेई केंग और वांग चांग की चीनी जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए इस स्थान को हासिल किया है।

वर्ल्डटूर पर 10 मैचों में मिली है जीत

भारतीय पुरुष डबल्स इस जोड़ी ने इस साल 3 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब को अपने नाम किया है। जिनमें इंडोनेशिया ओपन 2023 (सुपर 1000), कोरिया ओपन 2023 (सुपर 500) और स्विस ओपन 2023 (सुपर 300) जैसी जीत शामिल हैं। वे वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर 10 मैचों से जीत चुके हैं।

कोरिया ओपन 2023 का खिताब

साल का अपना चौथा फाइनल खेलते हुए, सात्विक-चिराग ने हाल ही मेैं कोरिया के येओसु में 3-गेम के पुरुष युगल फाइनल में दुनिया की नंबर 1 इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को शानदार 3 गेम में 17-21, 21-13, 21-14 से हराकर कोरिया ओपन 2023 का खिताब हासिल किया है।

इस साल का चौथा खिताब

थाईलैंड ओपन 2019 और योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2022 के बाद यह उनके करियर का अब तक का तीसरा सुपर 500 टाइटल है। 2023 में तीसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब भी उन्होंने जीता है, इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्विस ओपन 2023 (सुपर 300) और इंडोनेशिया ओपन 2023 (सुपर 1000) अपने नाम किया था।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.