Commonwealth Games 2022: हमारी नजर गोल्ड मेडल पर, नीरज से प्रेरणा लेकर खेलने उतरेंगे- SMRITI MANDHANA !



Commonwealth Games 2022 में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से हर भारतीय को काफी उम्मीद है। कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में खेल रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा पहली बार हो रहा है जब महिला क्रिकेट को इस मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ओपनर मैच से पहले तैयारियों और उत्साह को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत मानकर वह अपनी रातों की नींद नहीं खराब कर रही हैं, जिससे विरोधी टीम अच्छा महसूस करे।

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर है और उनकी कप्तानी में टीम को 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच को लेकर मंधाना ने आगे कहा, ‘हम कई टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। मैं ऑस्ट्रेलिया को मजबूत टीम नहीं कहूंगी जिससे उनको इस बारे में अच्छा महसूस हो।’

मंधाना ने कहा, ‘यह बात एकदम सही है कि हमारे दिमाग में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के खिलाफ मैच सभी एकदम जरूरी हैं। हम एक मैच के बारे में एक बार में सोचेंगे और सभी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।’ भारतीय महिला टीम ने हाल में श्रीलंका में टी20 और वनडे सीरीज को जीता है, बढ़े हुए मनोबल के साथ वे कॉमनवेल्थ गेम्स को भी खेलने उतरेगी। मंधाना ने कहा, ‘हमारी पूरी तैयारी है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत को मेडल दिलाएंगे।’ मंधाना ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जब टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता तब यह रोमांच से भरा हुआ अनुभव था, हमारी नजर भी गोल्ड मेडल पर है और हम नीरज से प्रेरणा लेकर खेल के मैदान में उतरेंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.