Manisha Kalyan: भारतीय स्ट्राइकर ने रचा इतिहास, UEFA लीग खेलने वाली पहली भारतीय!


Highlights:

• मनीषा UEFA महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय
• कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह खेलेंगी
• मनीषा कल्याण ने अपोलो लेडिज AFC के लिए डेब्यू किया

Manisha Kalyan: भारत की युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण (Manisha Kalyan) ने इतिहास रच दिया। 20 साल की फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा युएफा (UEFA) महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई हैं। जिन्होंने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये अबना डेब्पू किया। कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह 60 मिनट में मैदान में खेली। अपोलो लेडीज एफसी ने लाटविया के शीर्ष क्लब एसएफके रीगा को 3-0 से मात दी।

Manisha Kalyan के बारे में

20 साल की कल्याण किसी विदेशी क्लब से करार करने वाली चौथी भारतीय महिला हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिये और भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिये अपना शानदार खेल प्रदर्शन किया था। उन्हें साल 2021 . 22 में एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर (AIFF best female footballer) भी चुना गया था। इससे पहले कल्याण ने ब्राजील के खिलाफ ब्राजील में ही एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में गोल करके हाइलाइट हुई थीं। इसके बाद अपोलो टीम का सामना 21 अगस्त को एफसी ज्यूरिख फ्राएन से होगा।

Manisha Kalyan को कैसे मिला मौका

मनीषा को 60 मिनट के क्वालिफाइंग मैच में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका दिया गया था। अपोलन लेडीज़ ने इस मैच में एसएफ के रिगा को 3-0 से हराया। मनीषा हालांकि कोई गोल नहीं कर पाई लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस यूरोपिय लीग में उतरकर इतिहास रचा। भारतीय महिला लीग गोकुलम केरला और भारतीय राष्ट्रीय टीम में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए उन्हें चुना गया। इंडियन वुमेन लीग में मनीषा पिछले सीज़न की ‘प्लेयर ऑफ द सीज़न’ भी रही हैं। टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी ने कुल 14 गोल दागे थे। साथ ही मनीषा को इसी साल एआईएफएफ महिला ‘फुटबॉलर ऑफ द इयर’ का खिताब भी मिल चुका है। वहीं साल 2021 में इन्हें ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर’ का अवार्ड भी मिला थाी। भारत में फुटबाल प्रेमियों की कमी नहीं है और लेकिन यहां के कम ही फुटबॉलर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे में मनीषा की यह उपलब्धि उन खिलाड़ियों के लिए रास्ते खोलेगी जो इस क्षेत्र में कुछ बेहतर करना चाहते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.