ICC Women’s T20 World में 24 साल की अंपायर ने रचा इतिहास, अंपायरिंग करने वाली दूसरी सबसे युवा !



ICC Women’s T20 World: दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप की शरूआत हो चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेटर्स के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए हर भारतीय उनसे काफी उम्मीद कर रहा है। 10 फरवरी से शुरू हुए इस इवेंट में, पहले ही दिन श्रीलंका ने मेजबान अफ्रीकी टीम को हराकर बड़ी कामयाबी भी हासिल कर ली। लेकिन इस मैच के दिन एक और रिकार्ड महिला क्रिकेट की इतिहास में दर्ज हो गया। दरअससल इस मुकाबले में इंग्लैंड की एना हैरिस ने फील्ड अंपायर की भूमिका अदा की और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया।

अंपायरिंग करने वाली दूसरी सबसे युवा

24 साल 118 दिन की हैरिस मेजर आईसीसी इवेंट (महिला-पुरुष मिलाकर) में अंपायरिंग करने वाली दूसरी सबसे युवा अंपायर बन गई हैं। पहले युवा अंपायर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लॉरेन एगेमबेग के नाम दर्ज है। उन्होंने 2020 टी20 वर्ल्ड कप में 23 साल की उम्र में अंपायरिंग किया था। टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों की 17 खिलाड़ी ऐसी हैं, जो उम्र में एना से कहीं ज्यादा बड़ी हैं। इससे पहले भी एना एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच महिला वनडे द्विपक्षीय सीरीज में अंपायर की भूमिका निभाई थी। तब उनकी उम्र महज 22 साल थी और वे किसी इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग करने वाली सबसे युवा थीं।

ब्रिटेन से है एना का संबंध

एना फिलहाल कार्डिफ यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की छात्रा हैं। खेल के प्रति उनका लगाव बचपन से है। 5 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने खेलना शुरू कर दिया था। प्राइमरी स्कूल के दौरान उनकी टीचर बच्चों के मनोरंजन के लिए क्रिकेट किट स्कूल में लाया करती थीं, यहीं से एना की रूचि क्रिकेट में जागी। कुछ समय बाद ही उन्होंने मां से कहा कि उन्हें स्थानीय क्रिकेट क्लब में ज्वाइन करवा दें। एना ने अंपायरिंग अपनी मां की प्रेरणा से शुरू की। उनकी मां भी पेशे से अंपायर थीं।

एना ने साल 2021 में यवोन डॉल्फिन-कूपर के साथ वेस्ट ऑफ इंग्लैंड प्रीमियर लीग में डाउनेंड सीसी और बेडमिन्स्टर के मुकाबले की अंपायरिंग की थी। ग्लूसेस्टरशायर में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने इतिहास रचा था। एना और कूपर की जोड़ी ईसीसी प्रीमियर लीग की पहली ऑल फीमेल अंपायरिंग जोड़ी बनी थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.